
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना काल में संक्रमण से बचने के लिए जितने तरीके बताए जा रहे हैं, उनमें से भाप (steam) लेना भी एक है। ऐसे में एक व्यक्ति ने जुगाड़ से कुछ ऐसी स्टीम मशीन बनाई है, जिसे देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।
वीडियो मे हम देखते हैं कि कैसे इस शख्स ने भाप लेने के लिए देसी तरीके से जुगाड़ किया है। एक चूल्हे पर प्रेशर कुकर चढ़ा है और उसमें सीटी की जगह एक पाइप लगा हुआ है। पाइप के छोर पर एक टीप लगी है जिससे वो शख्स बहुत आराम से भाप ले रहा है। यहां एक साथ दो काम हो रहे हैं। एक तरफ खाना पक रहा है और दूसरी तरफ स्टीम भी ली जा रही है। इस तरह की जुगाड़मेंट को देखकर लोग भी इस व्यक्ति की तारीफ कर रहे हैं।
Jugaad pic.twitter.com/hI7UPOR1hQ
— Akhilesh Vyas (@AkhileshVyas009) May 19, 2021
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

