
हरिद्वार, डेस्क रिपोर्ट। 70 साल की एक दादी मां ने हरिद्वार (Haridwar) में एक पुल से गंगा नदी (Ganga River) में छलांग लगा दी। ये देखकर सभी चौंक गए..लेकिन हैरानी तब बढ़ गई जब वो गंगा नदी में आराम से तैरने लगी। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सत्तर की उम्र में जहां लोग अक्सर ही अपनी तबियत को लेकर परेशान या चिंतित होते हैं, एक दादी मां ने वो कारनामा कर दिखाया जिसने बता दिया कि उम्र नंबर से अधिक कुछ नहीं है। हरियाणा के सोनीपत में बांदेपुर गांव की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने हरिद्वार में काफी ऊपर बने पुल से गंगाजी में छलांग लगा दी। इससे पहले उन्होने ये भी तय किया कि कोई घबराकर उनके पीछे न आए। आसपास जमा लोगों की भीड़ तब आश्चर्यचकित रह गई जब जलस्तर काफी ऊंचा होने के बावजूद दादी मां तैरकर किनारे तक पहुंच गईं। ये एक कुशल तैराक हैं और बचपन से ही तैर रही हैं। लेकिन इस उम्र में भी पूरे स्टेमिना के साथ तैरना वो भी गंगा नदी के तेज प्रवाह में कोई मामूली बात नहीं। ये वीडियो शेयर करते हुए आईपीएस दीपांशु काबरा ने लिखा है “वीडियो देखकर मैं पहले तो चौंक गया पर दादीजी तो माहिर तैराक निकलीं. वे करीब 70 साल की हैं. जिस दिलेरी और उत्साह से उन्होंने हर की पौड़ी पुल से गंगा में छलांग लगाई और तैरते गयीं वह अविश्वसनीय है। उम्र आपको कभी भी कुछ भी करने से नहीं रोक सकती।” अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग दादी मां की जीवटता की बहुत तारीफ कर रहे हैं।
वीडियो देखकर मैं पहले तो चौंक गया पर दादीजी तो माहिर तैराक निकलीं. वे करीब 70 साल की हैं. जिस दिलेरी और उत्साह से उन्होंने हर की पौड़ी पुल से गंगा में छलांग लगाई और तैरते गयीं वह अविश्वसनीय है.
वाकई उम्र आपको कभी भी कुछ भी करने से नहीं रोक सकती. pic.twitter.com/iC1Z9extwN
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) June 28, 2022
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

