Video : ‘काला चश्मा’ पर थिरके विदेशी बच्चे

Video : ‘काला चश्मा’ पर थिरके विदेशी बच्चे

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड गीतों की धूम सिर्फ भारत में नहीं, दुनियाभर में है। भले ही भाषा से लोग अपरिचित हों, लेकिन संगीत का जादू कुछ ऐसा होता है कि उसमें उसके इमोशन्स सही सही ट्रांसफर हो ही जाते हैं। उसपर भी अगर कोई पंजाबी सॉन्ग हो तो उसकी एनर्जी किसी को भी थिरकने पर मजबूर कर दे। पंजाबी गानों की बीट पर जाने कितने विदेशी थिरकते आए हैं। आज हम आपको ऐसा ही एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं।

Solar Rooftop स्कीम के जरिए बचत के साथ करें इनकम, सरकार दे रही सब्सिडी

इस वीडियो में हमें बच्चों का एक समूह नजर आता है। पीछे कोई गाना बज रहा है..विदेशी बच्चों को देखकर एकबारगी हमें लगता है कि शायद कोई मशहूर अंग्रेजी गीत होगा। लेकिन ये क्या..अचानक ही ‘तेनू काला चश्मा जचदा ऐ, जचदा ऐ गोरे मुखड़े ते’ सुनाई देता है। इसी के साथ बच्चे एकदम हाई एनर्जी के साथ सामने आ जाते हैं। एक स्वर में वो उत्साह जताते हुए सॉन्ग का ऑडियो तेज करने का इशारा करते हैं और फिर शुरू होता है धमाल।

ये बच्चे बिल्कुल बॉलीवुड स्टाइल में डांस कर रहे हैं। एक बच्चा सेंटर ऑफ अट्रेक्शन है और बाकी आसपास ठुमके लगा रहे हैं। इन्हें देखकर लग रहा है जैसे ये बॉलीवुड को घुट्टी में घोंटकर पी गए हैं। डांस स्टेप्स से लेकर चेहरे के इमोशंस तक सब पूरी तरह मैच कर रहे हैं। ये इतने सिंक्रनाइज है कि लगता ही नहीं इन्हें हिंदी या पंजाबी नहीं आती होगी। खास बात ये कि बच्चे इसमें पूरा मजा भी ले रहे हैं और बेहतरीन परफॉर्म भी कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म ‘बार बार देखो’ का ये सॉन्ग काफी पॉपुलर हुआ है और डांस नंबर्स में हमेशा ही शामिल होता है। कैटरीना और सिद्धार्थ मल्होत्रा पर फिल्माया ये गाना सुपरहिट रहा था और बाद में इसके कई वर्जन आ चुके हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews