Video : बच्चे को क्लास में आई नींद, साथ बैठे दोस्त ने किया ये…

Video : बच्चे को क्लास में आई नींद, साथ बैठे दोस्त ने किया ये…

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कई बार होता है कि आपको काम करते हुए झपकी आती होगी। स्कूल में तो अक्सर ऐसा होता था। जब टीचर कुछ पढ़ा रही होती तब क्लास में कुछ बच्चे तो होते ही हैं जो उबासिया ले रहे होते हैं। ऐसे दृश्य हर जगह देखने को मिल जाएंगे। छोटे बच्चों के साथ तो ऐसा होता ही रहता है। कई बार कुछ बच्चे डेस्क पर हैड डाउन करके सो भी जाते हैं। ऐसा ही एक क्यूट वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में कुछ बच्चे क्लास में बैठे दिख रहे हैं। इनमें से एक को बुरी तरह नींद आ रही और उसका सिर नींद के मारे इधर डोल रहा है। ये बात उसकी बगल में बैठा बच्चा देख रहा है। कुछ देर बाद जब नींद में डूबा बच्चा लड़खड़ाने लगता है तो उसका दोस्त उसका सिर अपने कंधे पर रख लेता है। ये बहुत ही प्यारा नज़ारा है।  ये वीडियो आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है कि प्यार वो है जो हम जन्म के साथ लाते हैं, नफरत वो जो हम सीखते हैं। ये क्यूट वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस प्यारे बच्चे को बहुत सारी दुआएं दे रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews