Video : कुत्ते ने किया कुछ ऐसा कि बन गया इंटरनेशनल सेलिब्रिटी, सरकार ने दिया अवार्ड

Video : कुत्ते ने किया कुछ ऐसा कि बन गया इंटरनेशनल सेलिब्रिटी, सरकार ने दिया अवार्ड

सांकेतिक तस्वीर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कुत्तों की वफादारी और प्रेम के कई किस्से हमने देखे सुने हैं। ये एक बार अगर आपके घर आ गया तो फिर पूरे जीवन के लिए आपका होकर रह जाता है। लेकिन बात सिर्फ पालतू कुत्तों की नहीं है, अक्सर सड़कों पर फिरने वाले आवारा कुत्ते भी प्यार की भाषा बहुत अच्छे से समझते हैं। आज हम आपको ऐसा ही एक प्यारा वीडियो दिखाने जा रहे हैं।

एटीएम के बारे में आश्चर्यजनक तथ्य जो आप नहीं जानते होंगे

ये दृश्य रिपब्लिक ऑफ जॉर्जिया के बेटुमी का है। यहां हम एक लंबी चौड़ी सड़क देख रहे हैं जिसपर से कई गाड़ियां गुजर रही हैं। वहां ज़ेब्रा क्रॉसिंग से किंडरगार्डन के बच्चों का एक समूह निकलता है। बच्चों को देखकर एक कुत्ता वहा आता है और भोंक भोंककर गाड़ियां रुकवाने लगता है। वो चारों तरफ दौड़कर गाड़ियों को रोकने की कोशिश कर रहा है, ताकि बच्चे सुरक्षित सड़क पार कर लें। कुत्ते की कोशिश और बच्चों को देखकर कई गाड़ियां रुक गईं।

ये कुत्ता तब तक वहां डटा रहा जब तक बच्चे ठीक से सड़के के उस तरफ नहीं पहुंच गए। इसके बाद वो भी वहां से चला गया। इस घटना को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और फिर ये वीडियो वायरल हो गया। ये क्रॉसिंग गार्ड डॉग को इंटरनेशनल लेवल पर मशहूर हो गया और स्थानीय सेलेब्रिटी बन गया। आखिरकार वहां के टूरिज्म डिपार्टमेंट ने इस जाबांज़ और दयालु कुत्ते को पीपुल्स चॉइस अवार्ड से नवाज़ा। अब ये आवारा कुत्ता वहां एक खास स्थान रखता है और लोग उसे बहुत प्यार करते हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews