Video : जब मिनी ट्रक जितना सामान स्कूटी पर लेकर निकला युवक, देखिये सड़क पर खतरों का खिलाड़ी

Video : जब मिनी ट्रक जितना सामान स्कूटी पर लेकर निकला युवक, देखिये सड़क पर खतरों का खिलाड़ी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अक्सर सड़क चलते हमें कई मजेदार नजारे दिख जाते हैं। इसी तरह सोशल मीडिया की दुनिया में भी फनी और अजीबोगरीब वीडियो की कमी नहीं। आज हम आपको ऐसा ही एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

वीडियो में स्कूटी पर बैठा एक शख्स दिखाई दे रहा है। लेकिन वो बैठा नहीं है असल में स्कूटी पर टिका हुआ है। उसकी गाड़ी पर इतना ज्यादा सामान है कि देखकर लग रहा है कि इसके लिए तो एक मिनी ट्रक चाहिए था। लेकिन ये शख्स बड़े ही शान से अपनी स्कूटी को मालवाहक गाड़ी की तरह इस्तेमाल कर रहा है। इस वीडियो को देखकर नेटिजंस भी चौंक गए हैं। इसे शेयर करते हुए Rajabets India ने लिखा है कि ‘सचिन तेंदुलकर भारतीय ODI 90 की टीम को ले जाते हुए।’ ये वीडियो अब तक 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इस तरह स्कूटी बैलेंस करने वाले को खतरों का खिलाड़ी बता रहे हैं।

https://twitter.com/smileandraja/status/1539143980918706178?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1539143980918706178%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fndtv.in%2Fzara-hatke%2Fthis-person-was-roaming-on-the-road-with-great-pleasure-on-the-scooty-people-watching-the-video-3088099

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews