Video : जब Priyanka Chopra ने पति निक जोनस से कहा “छोड़ दो आंचल”

Video : जब Priyanka Chopra ने पति निक जोनस से कहा “छोड़ दो आंचल”

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इंटरनेशनल स्टार बन गई हैं लेकिन अब भी वो सारे भारतीय त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाती हैं। दिवाली के मौके पर भी उनका देसी अवतार देखने को मिला, जिसमें वो अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ रोमांटिक मूड में नजर आ रही हैं।

Diwali पर आलिया-रणबीर का रोमांटिक पोज़, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई फोटो

दिवाली पर एथेनिक वियर में तस्वीरें वायरल होने के बाद अब प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ डांस करते नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो निक के साथ झूमकर डांस कर रही हैं। ‘छोड़ दो आंचल जमाना क्या कहेगा’ गाने पर ये कपल रोमांटिक डांस करता नजर आ रहा है। ये वीडियो शेयर करते हुए निक जोनस ने सभी को दीपावली की शुभकामनाए दी है और कहा कि ‘आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी खूबसूरत पत्नी ने मुझे कई शानदार भारतीय परंपराओं से परिचित कराया है।’ इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और लाइक कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews