Video : जब कुत्ते पड़ गए पीछे, युवक ने इस तरकीब से बचाई जान

Video : जब कुत्ते पड़ गए पीछे, युवक ने इस तरकीब से बचाई जान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कई बार आपके साथ भी ऐसा हुआ होगा कि सड़क से गुजरते हुए आवारा कुत्ते पीछे पड़ जाए। ये बड़ी ही डरावनी स्थिति होती है। कुत्ते अगर आपके या आपकी गाड़ी के पीछे पड़ जाएं तो उनको दूर भगाना बड़ा मुश्किल है। कई बार तो वो लंबी दूरी तक पीछा करते हैं।

लेकिन यहां जब एक शख्स के साथ ऐसा हुआ तो उसने अलग ही तरकीब लड़ाई। इस वीडियो में एक युवक सड़क पर से गुजर रहा है और तभी एक कुत्ता उसे घूरने लगता है। युवक वापिस पलटता है तो पीछे से दो कुत्ते और आ जाते हैं। अब वो हर तरफ से कुत्तों से घिर गया है जो उसपर भौंक रहे हैं। ऐसे में युवक अपनी कलाकारी आजमाता है। वो सेल्फ डिफेंस की तकनीक इस्तेमाल करता है और चारों तरफ घूम घूमकर कुत्तों के साथ मार्शल आर्ट की तरह एक्ट करने लगता है। लेकिन अच्छी बात ये है कि उसके हाथ पैर सिर्फ हवा में चल रहे हैं और कुत्तों को इससे कोई नुकसान नहीं पहुंच रहा। आखिर में कुत्ते दूर चले जाते हैं और युवक खुद को सुरक्षित बचा लेता है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews