Viral Video : ट्रैफिल सिग्नल पर कार साफ कर रहे थे बच्चे, इस शख्स ने दी 5 स्टार होटल में ट्रीट, लाखों लोगों ने देखा वीडियो

Viral Video

Viral Video : अक्सर होता है कि ट्रैफिक सिग्नल पर हमारी गाड़ी रुकती है, अक्सर यूं भी होता है कि कुछ बच्चे दौड़े चले आते हैं और गाड़ी के शीशे साफ करने लगते हैं। हम लाख मना करें तो भी वो कभी पानी, कभी कोई स्प्रे और कपड़ा मारकर कुछ सफाई वगैरह करते हैं और हमारे सामने हथेली फैला देते हैं। वो इस सफाई की एवज़ में कुछ पैसे मांगते हैं…हम में से कई लोग कुछ पैसे दे देते हैं, कई लोग इनकार कर आगे बढ़ जाते हैं।

ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े बच्चे!

लेकिन कुछ लोग ठहरते हैं..इनसे बात करते हैं, कुछ मदद करते हैं और कुछ ऐसा करते हैं जो हमेशा के लिए यादगार बन जाता है। आज हम आपके लिए ऐसा ही एक वी़डियो लेकर आए हैं। इस वीडियो में एक व्यक्ति ने इस शुरुआती दृश्य को इतनी सुंदर घटना में बदल दिया कि अब लाखों लोग इसे सराह रहे हैं। वीडियो में वही सामान्य नज़ारा है..एक कार को घेरकर कुछ बच्चे खड़े हैं। गा़ड़ी की सफाई के बदले बच्चे कार मालिक से 10 रूपये मांगते हैं। जब वो शख्स पूछता है कि पैसे क्यों चाहिए तो बच्चों का जवाब होता है खाना खाने के लिए। बच्चे कहते हैं कि आगे एक रेहड़ी लगी है, जहां वो सब खाना खाएंगे। इसके बाद वो व्यक्ति उन बच्चों से कहता है कि आओ गाड़ी में बैठो..हम सब खाना खाने चलेंगे।

कार की सफाई करने वाले बच्चों को दी 5 स्टार पार्टी

इसके बाद वो दिलदार शख्स इन बच्चों को 5 स्टार होटल में लेकर जाता है। सारे बच्चों को बहुत प्यार से बिठाता है, उनकी पसंद की सारी चीजें मंगवाई जाती है। वो खुद इन बच्चों को प्लेट में खाना परोसते हैं। ये वीडियो इंस्टाग्राम पर kawalchhabra नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। साथ में कैप्शन में इन्होने लिखा है ‘ट्रैफिक लाइट पर फंसा हुआ था, कुछ बच्चे गाड़ी साफ कर रहे थे जिन्हें खाना के लिए पैसे चाहिए थे। मेरी गाड़ी एक 5 सितारा होटल के पास रूक थी और बच्चों को खाने के पैसे पैसे देने के बजाय, मैंने उन्हें अपनी कार में आमंत्रित किया। जब हम रात्रि भोज के लिए उसी पाँच सितारा होटल में पहुँचे तो उनकी आँखें फैल – यह उनके लिए पहली बार था। हम सब साथ बैठे थे, ये सच्ची खुशी थी जो मुझ तक भी पहुंची। उन्हें स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेते देखना दिल को छू लेने वाला था। वे मुझे सैकड़ों बार धन्यवाद देते रहे और ये पूरा अनुभव बेहद भावुक था। मैं ऐसे अप्रत्याशित, हृदयस्पर्शी क्षण बनाने में सक्षम होने के लिए आभारी महसूस कर रहा था। जीवन की सुंदरता सिर्फ व्यक्तिगत जीत में नहीं बल्कि दूसरों के लिए सपने साझा करने और उन्हें साकार करने में निहित है।’

लाखों लोगों ने वीडियो पर लुटाया प्यार

इस वीडियो को अब तक 4 करोड़ से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं और 55 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल है और लोग इसपर ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। इस तरह की घटनाएं हमें अहसास कराती है कि मानवता और सच्ची खुशी का अर्थ क्या होता है। हम सब जानते हैं कि हमारे यहां बाल श्रम अपराध है..लेकिन हालात से मजबूर हजारों-लाखों बच्चे अपना जीवन चलाने के लिए कुछ न कुछ काम करने को बाध्य हैं। ऐसे तमाम बच्चे हमें अपने आसपास दिखाई देते हैं। कई बार हमारे मन में करूणा भी उपजती है मगर अक्सर ही कुछ पलों के बाद ये बच्चे हमारे ज़हन से गायब हो जाते हैं। अपने जीवन की आपाधापी में हम इन्हें भूल जाते हैं। मगर ये वीडियो हमें अहसास कराता है कि ऐसे बच्चों को कुछ खुशी के पल देना कितना आसान है। कभी कभी थोड़ा उदार होकर, अगर हम इनके साथ ऐसी खुशियां बांटेंगे तो ये हमारे जीवन को भी अलग मायने दे देंगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews