Viral Video : घर की फर्श के नीचे से आ रही थी अजीब आवाजें, खुदाई की तो निकले खतरनाक मगरमच्छ

Viral Video : घर की फर्श के नीचे से आ रही थी अजीब आवाजें, खुदाई की तो निकले खतरनाक मगरमच्छ

Viral Video : आपने घर से कीड़े मकोड़े, छिपकली, चूहे निकलने की बात सुनी होगी। ये सारे जीव तो अक्सर हमारे घरों में भी डेरा डाल लेते हैं। कई बार बारिश के मौसम में कुछ घरों में सांप निकलने की घटनाएं भी होती हैं और इसीलिए अक्सर ये ताकीद की जाती है कि ऐसे मौसम में थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। लेकिन क्या कभी आपने किसी घर से मगरमच्छ निकलते देखा है।

जी हां..ये बात अजीब लग सकती है लेकिन हम आज आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखकर आपका दिल दहल जाएगा। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक इस मकान की फर्श के नीचे से लगातार अजीब तरह की आवाज आ रही थी। लंबे समय के बाद भी जब आवाजें आनी बंद नहीं हुई तो लोगों ने स्थानीय प्रशासन को सूचित किया। इसके बाद अमले ने आकर फर्श तोड़ी और जैसे ही थोड़ी जगह हुई, उसमें से एक बड़ा सा भयानक मगरमच्छ नजर आया। इसके बाद बचाव दल ने उस मगरमच्छ के जबड़े को रस्सी से बांध दिया और बाहर निकालने की कोशिश करने लगे।

लेकिन ये तो सिर्फ शुरुआत थी। अचानक ही फर्श के नीचे से एक के बाद एक कई मगरमच्छ निकल गए और इधर उधर भागने लगे। ये देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। किसी को समझ ही नहीं आया कि आखिर पक्की फर्श के नीचे इतने मगरमच्छ आए कैसे। ये वीडियो ट्विटर पर TheFigen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और अब तक इसे 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो पर ढेरोंं कमेंट्स आ रहे हैं और ज्यादातर का सवाल यही है कि आखिर ये मगरमच्छ वहां कैसे पहुंचे। बहरहाल, वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और काफी लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews