Viral Video: दो लड़कियों के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: दो लड़कियों के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

बेंगलुरु, डेस्क रिपोर्ट | कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में दो लड़कियों (Viral Video) के बीच जमकर मारपीट हुई। बता दें कि जब यह मारपीट हो रही थी तो वहां पर आसपास मौजूद छात्र-छात्राओं ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर इसे वायरल कर दिया जो कि इन दिनों इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, यह घटना बेंगलुरू स्थित दयानंद सागर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के कैंटीन की है, तो आइए विस्तार से जानते हैं क्या है पूरा मामला…

यह भी पढ़ें – दुनिया के इकलौते शाकाहारी मगरमच्छ बाबिया की मौत, जानें मगरमच्छ का रहस्यमयी इतिहास

दरअसल, इस वीडियों में आप देख सकते हैं कि सबसे पहले दोनों आपस में बहस करना शुरू करती हैं, जो धीरे-धीरे लड़ाई के रुप में बदल जाती है। बता दें कि लड़कियों के बीच की यह बहस इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि दोनों एक-दूसरे को थप्पड़ मारते, धक्का देते और एक-दूसरे पर उंगली उठाते हुए नजर आ रही हैं। फिलहाल, लड़ाई के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सकता है। इस बीच, छात्र लड़ाई को रोकने की कोशिश करने के बजाय उन्हें चिल्लाते और चीयर करते नजर आ रहे हैं। वहीं, इस घटना के बाद दोनों के अभिभावकों को तत्काल मीटिंग के लिए बुलाया गया है। इस घटना के बाद दोनों ही छात्राएं चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इसी तरह की एक घटना हाल ही में सीसीटीवी में कैद हुई थी जिसमें 2 महिलाओं को एक वेट मशीन को लेकर भयंकर लड़ाई में दिखाया गया था।

वैसे भी इन दिनों सोशल मीडिया पर डांस, मनोरंजन करने का क्रेज बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। बता दें कि छोटे वर्ग से बुजुर्ग वर्ग तक के लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिभाएं दिखाते हैं। कोरोना काल के दौरान सोशल मीडिया ने लोगों को अपने हुनर को जगाने का अच्छा प्लेटफार्म दिया है। बता दें कि लोग अपनी कला के माध्यम से आज करोड़ों लोगों का घर बैठे मनोरंजन करते हैं।

यह भी पढ़ें – 13 नवंबर को इन 2 ग्रहों का राशि परिवर्तन, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, इन्हें रहना होगा सतर्क

आजकल लोग Instagram Reel बनाने के लिए कहीं भी अपनी कला को दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। इंस्टाग्राम में लोकप्रिय गानों पर डांस करना आजकल बेहद आम बात हो गई है। अपने वीडियोस को वायरल करने के लिए लोग कहीं पर भी डांस करना शुरू कर देते हैं लेकिन, कभी-कभी उनके साथ कुछ ऐसी घटना घट जाती है जिसका अंदाजा भी लगाना बहुत मुश्किल होता है। आप कब कौन से वीडियो के माध्यम से प्रचलित हो जाएंगे आपको खुद भी पता नहीं चलेगा और ऐसी वायरल वीडियो को लोग ज्यादा देखना पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें – टोल टैक्स मांगने पर दबंगों ने की फायरिंग, बाल बाल बचे कर्मचारी, धारा 307 का मुकदमा दर्ज

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews