Viral Video : क्या आपने देखी है ‘अंकल की गर्लफ्रेंड’, सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने लगाई आग

Emoji

Viral Video : कहते हैं प्यार में न तो उम्र की कोई सीमा होती है, न दुनियादारी के कोई भेद होते हैं। प्यार करने वाले बस अपनी धुन में रहते हैं। ऐसे लोगों को देखना हमेशा सुखद होता है। ख़ासकर किन्ही बुजुर्ग जोड़े को प्रेम में देखना एक अलग ही अनुभूति है। जीवनभर का साथ हो और उनके बीच की रुमानियत बरकरार रहे..भला इससे सुंदर बात क्या होगी।

अंकल-आंटी का प्यार भरा वीडियो

सोशल मीडिया में अक्सर कुछ ऐसे क्यूट वीडियो मिल जाते हैं..जिन्हें देखकर हमारे चेहरे पर मुस्कान आ जाती हैं। आज हम आपके लिए ऐसा ही एक वीडियो लेकर आए हैं। इसे इंस्टाग्राम पर acha_mass नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है ‘माय गर्लफ़्रेंड’। वीडियो में हमें अधेड़ वय के एक व्यक्ति नज़र आ रहे हैं जिनके हाथ में एक मोबाइल है। इस मोबाइल में वो एक महिला की फ़ोटो दिखा रहे हैं और बैकग्राउंड में वायरल सॉन्ग  take a look at my girlfriend सुनाई दे रहा है।

सोशल मीडिया वायरल

अंकल इस सॉन्ग पर थिरक रहे हैं और मोबाइल फ़ोन पर अपनी गर्लफ़्रेंड की की तस्वीर दिखा रहे हैं। इसके बाद स्क्रीन पर आती हैं वही तस्वीर वाली महिला जिसे उन्होंने अपनी गर्लफ़्रेंड बताया है। दोनों इस ट्रेंडिंग सॉन्ग पर साथ साथ थिरकते हैं और उनके बीच की बॉन्डिंग और प्यार साफ़ नज़र आता है। इस वीडियो को अब तक इंस्टाग्राम पर 8 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और इसे देखकर हम समझ सकते हैं कि प्यार करने की, इज़हार करने की और खुलकर जीने की कोई उम्र नहीं होती। हर उम्र खूबसूरत हो जाती है अगर उसमें अपने पार्टनार का साथ और प्रेम शामिल हो। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Achamass (@_acha_mass) द्वारा साझा की गई पोस्ट

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews