Viral Video : बेटी के इसरार पर मां ने गाया गीत, सोनू सूद ने दिया फिल्मों में गाने का ऑफर

Viral Video : बेटी के इसरार पर मां ने गाया गीत, सोनू सूद ने दिया फिल्मों में गाने का ऑफर

Viral Video : हमारे आसपास सामान्य दिखने वालों कितने लोग होंगे जो वास्तव में बेहद गुणी और कलाकार हैं। अक्सर जीवन की आपाधापी और व्यस्तता में इनकी कला कहीं भीतर ही भीतर दब जाती है। कभी वक्त साथ नहीं देता तो कभी जिम्मेदारियों के बोझ तले दबकर ये कलाएं दम तोड़ देती हैं। लेकिन कहा जाता है कि एक मौका तो कभी न कभी हर किसी को मिलता ही है।

ऐसा ही कुछ हुआ है इस महिला के साथ..जिसकी पहचान अब तक एक सामान्य गृहिणी की ही थी। लेकिन बेटी की एक फरमाइश ने उन्हें अब मशहूर कर दिया है। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है और प्रख्यात अभिनेता सोनू सूद ने इस महिला को फिल्मों में गाने का अवसर देने की पेशकश की है। इस वीडियो में हम देख सकते हैं कि एक महिला साधारण सी रसोई में बैठकर रोटी बनाते हुए कुछ गुनगुना रही हैं। थोड़ी देर बाद एक आवाज़ सुनाई देती है और उसकी बेटी की है। बेटी अपनी मां से एक गाना सुनाने का आग्रह कर रही है। पहले तो मां ना नुकूर करती है और फिर कहती है कि ‘ये लास्ट है।’ लेकिन उन्हें क्या पता कि ये लास्ट दअसल एक नई शुरूआत होने जा रही है।

महिला गाना शुरू करती हैं और जैसे कानों में मिश्री घुलने लगती है। ‘मेरे नैना सावन भादौ’ गीत उनकी आवाज़ में इतना मीठा इतना सधा हुआ लग रहा है कि लोग बस सुनते जा रहे हैं। एकदम सादगी ये गाया ये गीत सीधे दिल में उतर जाता है और ये एक्टर सोनू सूद के दिल में भी उतर गया। उन्होने इस वीडियो को रिट्वीट करते हुए कहा है कि ‘नंबर भेजिए..मां फिल्म के लिए गाना गाएगी।’ और इस तरह बेटी के इसरार पर गाया हुआ एक गीत इस महिला की जिंदगी में एक नए मौके की तरह आया है। बता दें कि ये वीडियो एक बार पहले भी वायरल हो चुका है लेकिन अभिनेता सोनू सूद ने अब इसे लेकर प्रतिक्रिया दी है और महिला को फिल्म में गाने का ऑफर दिया है। इसे लेकर लोग अब तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।  लाखों लोग इसे लाइक कर चुके हैं और हजारों बार ये शेयर हो चुका है। देखना होगा कि सोनू सूद के ऑफर पर इनका क्या रिप्लाई आता है और ये गीत इन्हें कहां तक लेकर जाता है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews