Viral Video : बहन की विदाई पर भाइयों ने गाया ‘कबूतर जा जा जा,’ रोते रोते हंस पड़ी दुल्हन

Viral Video : बहन की विदाई पर भाइयों ने गाया ‘कबूतर जा जा जा,’ रोते रोते हंस पड़ी दुल्हन

Viral Video : शादी का मौका जैसे त्योहार का मौका। खूब सजधज, रौनक, गहमागहमी, धूम धड़ाके से भरा आलम। और फिर आता है विदाई का समय, जैसे सारा ही माहौल ही बदल जाता है। उदासी और आंसुओं के साथ बेटी की विदाई होती है। इस वक्त दुल्हन पक्ष वाले ही नहीं, मेहमान और कई बार तो वर पक्ष की भी आंखें भर आती है।

लेकिन ऐसे में भी कई बार छोटी सी चुहल, छोटा सा मज़ाक पूरे माहौल को बदल देता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दुल्हन की विदाई हो रही है और उसी समय उसके भाई मज़ाकिया अंदाज़ में ‘कबूतर जा जा जा’ गाना गाने लगते हैं। फिल्म मैंने प्यार किया का ये गीत जिस तरह से गा रहे हैं और उसपर डांस कर रहे हैं, वो देखते ही दुल्हन के साथ साथ दूल्हे के चेहरे पर भी हंसी आ जाती है।

ये वीडियो इंस्टाग्राम पर monishababbar20 नाम के यूजर ने शेयर किया है। इसके साथ उन्होने लिखा है कि आपके भाई हमेशा आपके सपोर्ट सिस्टम रहते हैं। और ये बात बिल्कुल सही साबित हो रही है इस वीडियो में, जहां विदाई का मौका बोझिल और रूआंसा हो सकता था, वहीं इनकी इस शरारत से पूरे माहौल में हंसी की लहर दौड़ गई। दुल्हन प्यार से अपने भाइयों को पीटने का इशारा करती है और हंस पड़ती है। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इसपर खूब प्यारे प्यारे कमेंट्स कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews