Viral Video : पोज़ देने के लिए फोटोग्राफर ने गैंडा महाराज को ऐसे पटाया, देखिए वीडियो

Viral Video : पोज़ देने के लिए फोटोग्राफर ने गैंडा महाराज को ऐसे पटाया, देखिए वीडियो

Viral Video : कहते हैं प्यार से किसी को भी अपना बनाया जा सकता है। फिर भले ही वो कोई कठोर ह्रदय इंसान हो या जंगली जानवर। ऐसे कई उदाहरण हम देख भी चुके हैं और आज हम आपके लिए एक और ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं। इसमें एक वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर और एक गैंडा है और साथ में है एक सुंदर नज़ारा।

इस वीडियो में एक जंगल का दृश्य है जहां एक फोटोग्राफर अपने कैमरे सेटअप के साथ खड़ा है। लेकिन यहां वो अकेला नहीं है..उसके साथ है एक भारी भरकम गैंडा। फोटोग्राफर का इरादा गेंडे की तस्वीरेंऔर वीडियो लेने का है, लेकिन इसके लिए वो उसे डराना नहीं चाहता। इसीलिए उसने धीर धीरे गैंडे की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया और उसे सहलाने लगा। वो अपने हाथों को गैंडे के शरीर पर फेरता है और उसके साथ एक कनेक्शन बनाता है।

ये बात गैंडा महाराज को भी पसंद आई है। वीडियो में उसके हावभाव देखकर लग रहा है कि उसे सहलाया जाना अच्छा लग रहा है। वो बिना हलचल के आराम से खड़ा है और अब पोज़ देने के लिए पूरी तरह तैयार है। दरअसल वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी आसान नहीं..यहां एक अच्छे शॉट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। साथ ही ये भी सुनिश्चित करना होता है कि उनके शूट से किसी भी जानवर को कोई परेशानी न हो और वो विचलित न हो जाएं। इसलिए कई बार दूर से छिपकर फोटोग्राफी की जाती है तो कई बार ऐसे जानवर जो सामान्यतया आक्रामक नहीं होते, फोटोग्राफर उनके करीब भी चले जाते हैं। लेकिन यहां जानवरों को भी एक भरोसा दिलाना होता है ताकि वो भाग न जाएं। और भले ही हम जानवरों की और जानवर हमारी भाषा न समझें, लेकिन स्पर्श की भाषा से कोई अनजान नहीं। ये वीडियो इसी बात का एक उदाहरण है जिसे ट्विटर पर @TheFigen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews