Viral Video : जब बही शराब की नदी, हैरान रह गए लोग, सड़कों पर बहने लगी लाखों लीटर रेड वाइन

Viral Video : जब बही शराब की नदी, हैरान रह गए लोग, सड़कों पर बहने लगी लाखों लीटर रेड वाइन

Viral Video : हमने दूध दही की नदियां बहने की कहावत तो सुनी है, लेकिन क्या कभी शराब की नदी के बारे में देखा सुना है। शराब के शौकीनों के लिए तो ये खयाल ही लॉटरी लगने जैसा है कि शराब की नदी भी बह सकती है। हालांकि ये सिर्फ खयाल भर नहीं, कुछ देर के लिए एकदम सच हो गया पुर्तगाल (Portugal) में।

रेड वाइन की नदी

दरअसल, पुर्तगाल के लेविरा में लोग इस वक्त सकते में आ गए जब उन्होने देखा कि सड़कों पर रेड वाइन की नदी बह रही है। ये नजारा सबके लिए चौंकाने वाला था। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक शहर की एक डिस्टिलरी में रेड वाइन के बैरल वाले टैंक फट गए थे और इस वजह से करीब 22 लाख लीटर अल्कोहल सड़कों पर बहने लगी। ये बहाव इतना तेज था जैसे कोई नदी बांध तोड़कर बह निकली हो। शुरुआत में तो कोई समझ ही नहीं पाया कि आखिर माजरा क्या है।

समय रहते काबू में आई स्थिति

हालांकि अच्छी बात ये रही कि शहर के बाकी हिस्सों में फैलने से पहले ही ये सारी शराब डिस्टिलरी के पास एक घर के तहखाने में भर गई। वहीं लेविरा डिस्टिलरी जहां से ये शराब बही थी, उसने इस अजीबोगरीब घटना के लिए शहर के लोगों से माफी मांगी है और इस कारण हुए नुकसान की भरपाई करने का आश्वासन भी दिया है। इस घटना से वहां के लोगों को एक चेतावनी भी मिली है। अगर सही समय पर शराब उस तहखाने में नहीं भरती तो उसके सर्टिमा नदी में मिलने का खतरा था। इस घटना के बाद अग्निशमन विभाग ने भी हर जगह का जायजा लिया और सुनिश्चित किया कि आगे किसी तरह का खतरा न बने। बहरहाल, इस घटना के बाद इस छोटे से शहर में ये चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं सोशल मीडिया पर भी रेड वाइन की नदी बहने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

https://twitter.com/Boyzbot1/status/1701393664898134443?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1701393664898134443%7Ctwgr%5Ed07b594751f3ce726f2da3b5ca1f0ecca66ab507%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fndtv.in%2Fzara-hatke%2Friver-of-red-wine-flowed-through-portugal-town-after-distillery-accident-shocking-video-viral-4381844

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews