Viral video : दोस्ती का ऐसा नजारा जो कर देगा इमोशनल, देखिए दो दोस्तों की स्पेशल बॉन्डिंग

Viral video : दोस्ती का ऐसा नजारा जो कर देगा इमोशनल, देखिए दो दोस्तों की स्पेशल बॉन्डिंग

Viral video : हम जन्म लेते हैं और जन्म के साथ ही कई रिश्ते अपने आप मिल जाते हैं। माता पिता भाई बहन के अलावा बहुत सारे दूसरे रिश्ते, पास पड़ौस वाले, हमारे घरवालों के परिचित..ये तमाम लोग हमें झोली में डले हुए मिल जाते हैं। लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे भी होते हैं जिन्हें हम खुद चुनते हैं। दोस्ती..उनमें सबसे खास है।

दोस्ती वह अनमोल रिश्ता है जो हमें जीवन में कदम कदम पर साथ होने की अहमियत समझाता है। एक सच्चा दोस्त अगर पास है तो कई मुश्किलें आसान हो जाती हैं। सच्चे दोस्त हमारे साथ सुख और दुख में पूरी तरह समर्पित भाव से रहते हैं और हमें हर चुनौती के समय मदद भी सकते हैं। वो हमारी सफलता में खुश होता है, खुशियां बांटता है और तकलीफ या दुख में हमारे साथ खड़ा रहता है। आज हम आपके लिए ऐसा ही एक वीडियो लेकर आए हैं..जो एक बार फिर दोस्त और दोस्ती की अहमियत को समझाता है।

इस वीडियो को ट्विटर पर @cctvidiots अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें एक स्टेडियम है जहां फुटबॉल मैच चल रहा है। हजारों की तादाद में भीड़ मौजूद है और उन्ही के बीच हैं दो दोस्त। इनमें से एक दोस्त देख नहीं सकता है..लेकिन दूसरा उसकी आंखें बना हुआ है। वीडियो में हम देखते हैं कि कैसे एक दोस्त दूसरे को मैच के बारे में पल पल की जानकारी दे रहा है। वो लाइव कमेंट्री कर रहा है जिससे जो दृश्य वहां चल रहे हैं उन्हें नेत्रहीन दोस्त उस आवाज़ के जरिए महसूस कर रहा है। मैच के आखिर में जब टीम जीतती है तो दोनों खुशी से उछल पड़ते हैं। ये बहुत ही प्यारा वीडियो है और अब तक इसे 5.4 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews