Viral Video : 4 लाख के जूते, कीमत सुनकर पिता के होश उड़े, दिया ऐसा रिएक्शन

Viral Video : 4 लाख के जूते, कीमत सुनकर पिता के होश उड़े, दिया ऐसा रिएक्शन

Viral Video : अक्सर ही ऐसा होता है कि बच्चे कुछ शॉपिंग करके आते हैं और माता-पिता को लगता है कि उन्होने फिजूलखर्ची कर दी। पुरानी पीढ़ी को लगता है कि युवाओं को पैसों की कीमत नहीं है और वो कोई भी सामान कई गुना ज्यादा कीमत पर खरीद लेते हैं। वहीं युवा पीढ़ी का जोर जिंदगी को भरपूर जीने पर होता है और वो पैसों से हरसंभव साधन खरीद लेना चाहते हैं। कई बार इस बात पर दोनों पीढ़ियों में तनातनी भी हो जाती है।

महंगे कपड़े, शानदार जूते, बढ़िया गाड़ी, अच्छी एक्सेसरीज भला किसे नहीं भाएगी। बाजार यूं भी हर चीज पर हावी है और अब किसी भी वस्तु की कोई तय कीमत नहीं रही। जो चीज आपको अफोर्डेबल दाम पर मिल जाती है वही लक्जरी ब्रांड में जाने पर कई सौ गुना महंगी हो जाती है। लेकिन शौक बड़ी चीज है। इसी शौक और स्टेटस के लिए युवा महंगी से महंगी चीज खरीदने से भी नहीं हिचकते। इन चीजों को लेकर उनका उत्साह देखते ही बनता है, लेकिन सबसे खास होता है उनके पैरेंट्स का रिएक्शन। आज हम आपके लिए ऐसा ही एक वीडियो लेकर आए हैं जिसे देखकर आपको भी लगेगा कि ये तो आपके ही घर की बात है जैसे।

इस वीडियो में एक पिता और बेटा है। बेटा डिजाइनर जूते लेकर आया है और पापा को पकड़ा देता है। पहले तो पिता जूते देखकर खूब खुश होते हैं और उसकी तारीफ करते हैं। लेकिन जैसे ही कीमत पता चलती है, उनके होश उड़ जाते हैं। पिता कीमत पूछते हैं तो बेटा बोलता है..4 लाख। इसके बाद उनके चेहरे पर हवाई उड़ जाती है। वो कहते हैं  ‘पागल हो गया है..इतने के जूते।’ और फिर वो हाथ जोड़ लेते हैं। इसमें उनके चेहरे पर आए भाव देखने लायक है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर ypmvlogs नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और अब तक इसे सवा दो लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। ये तेजी से वायरल है और इसपर तरह तरह के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Yadupriyam Mehta (@ypmvlogs)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews