Viral Video : विदेश में डिग्री लेने पहुंचे छात्र ने मंच पर लहराया तिरंगा, 8 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो

Viral Video : विदेश में डिग्री लेने पहुंचे छात्र ने मंच पर लहराया तिरंगा, 8 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो

Viral Video : स्वतंत्रता दिवस पर जब चारों ओर देशभक्ति की भावना हिलोरें मार रही हैं, एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक भारतीय छात्र विदेश की यूनिवर्सिटी में डिग्री लेने मंच पर जाता है और वहां भारत के राष्ट्रध्वज को लहराता है। इस मौके पर उसके चेहरे पर आए गौरव के भाव देखते ही बनते हैं।

ये वीडियो ट्विटर पर आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने साझा किया है। हम देखते हैं कि स्टेज से छात्र महेश नारायण त्रिमुखे का नाम पुकारा जाता है। इसके बाद ये छात्र भारतीय पोशाक पहनकर मंच पर पहुंचता है। उसने भगवा कुर्ता और लाल रंग की धोती पहनी है और पांवों में चप्पल है। उसके ऊपर छात्र ने ग्रेजुएशन गाउन पहना हुआ है। स्टेज पर पहुंचकर वो सबसे पहले सभी का हाथ जोड़कर सिर झुकाकर अभिवादन करता है।

इसके बाद वो अपनी जेब से तिरंगा निकालता है और उसे खोलकर वहां लहराता है। इस दौरान दर्शक दीर्घा से सभी उसका उत्साह बढ़ाते हैं और चीयर अप करते है। छात्र के चेहरे पर सुंदर हंसी खिली हुई है और वो तिरंगे को ओढ़कर अपनी डिग्री ग्रहण करता है। ये एक बेहद सुंदर वीडियो है और अब तक इसे 8 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। अधिकतर लोग इसे गौरवशाली क्षण बता रहे हैं और कह रहे हैं कि विदेश की धरती पर इस तरह का काम कर इस छात्र ने अपने देश के सम्मान को कई गुना बढ़ा दिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews