Viral video : अजगर को kiss करने लगी लगी लड़की, फिर जो हुआ देखकर कांप जाएगी रूह

Snake

Viral Video : सब कहते हैं कि हर जीव से प्रेम करना चाहिए। ये बात सही भी है लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि शेर के सामने जाकर खड़े हो जाएं उसे गले लगाने के लिए या फिर सांप को चूमने लगे। ये बात आपको कुछ अजीबोगरीब लग सकती है, लेकिन इस दुनिया में अजीबोगरीब हरकतों को अंजाम देने वाले लोग भी कम नहीं। आज हम ऐसा ही एक वीडियो आपके लिए लेकर आए हैं।

इस वीडियो को देखकर आप सन्न रह जाएंगे। इसमें दो लोग एक अजगर को लेकर खड़े हैं। इसी दौरान एक लड़की वहां आती है और अजगर को किस करने की कोशिश करने लगती है। मगर अजगर महाराज को लड़की का ये अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आता और वो उसके होठों को अपने मुंह से बुरी तरह जकड़ लेता है। लड़की इस हमले से घबराकर किसी तरह खुद को छुड़ाने की कोशिश करती है और से नजारा देखकर वहां हड़कंप मच जाता है। ट्विटर पर इस वीडियो को @FOFO_TV  नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

इस वीडियो को अब तक साढ़े सात लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और ज्यादातर इस लड़की की हरकत पर ताज्जुब जता रहे हैं। ये खुद होकर मुसीबत को बुलावा देना है। इसीलिए कहा जाता है कि बिना कुछ सोचे कभी भी ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए, जिससे जान पर बन आए। ये भी हैरत वाली बात है कि एक अजगर को देखकर किसी के मन में उसे किस करने का खयाल कैसे आ सकता है। और इससे पहले उसने उन लोगों से पूछने तक की जहमत नहीं उठाई, जो अजगर को लिए खड़े थे। बहरहाल, हम उम्मीद करते हैं कि लड़की ठीक होगी और आगे से वो कोई भी ऐसा जानलेवा रिस्क उठाने से पहले अच्छी तरह विचार करेगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews