Viral Video : दूल्हे को ढंक दिया नोटों से, माला है कि कॉस्ट्यूम

Viral Video : दूल्हे को ढंक दिया नोटों से, माला है कि कॉस्ट्यूम

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कभी कभी हमें सोशल मीडिया पर ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते। इन दिनों एक ऐसा ही शादी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हे राजा को जो माला (garland ) पहनाई गई है, वो उसके कद काठी से कई गुना बड़ी है। खास बात ये कि माला नोटों की बनी हुई है।

Rare Video : 1995 में जब बिल गेट्स ने इंटरनेट के बारे में बताया तो यूं हंस पड़े थे लोग

शादियों में आपने अब तक एक से बढ़कर एक मालाएं देखी होंगी। लेकिन हम दावे से कह रहे हैं कि इतनी बड़ी और चौड़ी माला आपकी नजरों से कभी नहीं गुजरी होगी। ये वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है जो अब वायरल है। हम देख सकते हैं कि इसमें दूल्हा स्टेज पर खड़ा है और आसपास उसके दोस्त खड़े हुए हैं। उन्होने दूल्हे को एक माला पहनाई है और उसको पकड़कर सब खड़े हैं क्योंकि वो इतनी बड़ी है कि दूल्हा बेचारा अकेले उसे संभाल ही नहीं सकता।

ये माला किसी कॉस्ट्यूम की तरह लग रही है और इसमें दूल्हे का सिर्फ मुंह नजर आ रहा है। इस वीडियो को अब तक 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं और 1 लाख लोग इसपर कमेंट कर चुके हैं। एक यूज़र ने तो अपने कमेंट में ये तक कह दिया कि ये एलियन की तरह लग रहा है। वहीं दूसरा पूछ रहा है कि कितने का नोट है रे बाबा। बहरहाल ये माला दूल्हे को भले ही जितना भी परेशान करे, लेकिन जब इसके नोट खुलेंगे तो वो ढेर सारी खुशियों की वजह बन जाएंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews