Viral Video : जब Harley Davidson पर दूध बेचने निकला शख्स, लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

Viral Video : जब Harley Davidson पर दूध बेचने निकला शख्स, लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

Harley Davidson Milkman : अगर आपके घर दूध देने वाले भैया हार्ले डेविडसन पर आए, तो आपका क्या रिएक्शन होगा। कुछ समय पहले तक हमारी आदत में शामिल था साइकिल या फिर राजदूत पर दोनों तरफ दूध की टंकी बंधी देखना। फिर धीरे धीरे दूसरी मोटरसाइकिल और स्कूटी भी इसमें शुमार हुई। लेकिन Harley Davidson पर कोई दूध बेचने आए, ये बात ज्यादातर लोगों के खयाल में भी नहीं आ सकती।

ये वीडियो इंस्टाग्राम पर amit_bhadana_3000 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें एक शख्स बड़े ही स्वेग के साथ इस महंगी बाइक से गेट से बाहर निकलता हुई दिखाई दे रहा है। बाइक के दोनों तरफ दूध की टंकी बंधी हुई है और उसे देखकर लग रहा है कि वो घर घर दूध पहुंचाने ही जा रहा है। हम सभी जानते हैं कि हार्ले डेविडसन बहुत ही महंगी लग्जरी बाइक है। आम तौर पर भी जब ये सड़क पर निकलती है तो लोग इसे पलटकर देखते हैं। फिर यहां तो उसका पूरा रूप ही बदला हुआ है। लाखों की इस बाइक पर दूध की टंकिया बंधी हुई है और इसका इस्तेमाल जिस काम के लिए हो रहा है, वो इस बाइक को और आकर्षण का केंद्र बना रहा है।

सोशल मीडिया यूजर्स भी इस वीडियो को देखकर हैरत में हैं। 1लाख 93 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं लोग इसपर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। कोई कह रहा है ‘जब पिताजी कहते हैं, फैमिली बिजनेस जॉइन करोगे तो हार्ले डेविडसन दिलाउंगा’ को कोई लिख रहा है ‘इसीलिए हार्ले डेविडसन इंडिया छोड़कर चली गई।’ इस रईस दूधवाले को देखकर लोग कह रहे हैं बस लाइफ में इतने ही पैसे होने चाहिए, कि दूध से होने वाली सारी कमाई पेट्रोल में लग जाए और फिर भी कोई रंज न रहे। अब इस ‘दूधवाले भैया’ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews