
Photo credit : arabbird
Viral Video : गर्मी का मौसम है और ऐसे में पंखा जरुरी है। लेकिन क्या हो अगर पंखे की हवा खाने के लिए कोई और भी आ जाए। हम आज आपके लिए जो वीडियो लेकर आए हैं उसे देखकर एकबारगी आप भी खौफ से भर जाएंगे। इस वीडियो में एक पंखा है, एक सांप हैं और साथ में है एक वीडियोग्राफर।
वीडियो में हम देखते हैं कि कमरे में पंखा तेजी से चल रहा है और उसके ऊपरी हिस्से पर एक सांप कुंडली जमाए बैठा है। ये अपने आप में डराने वाला नजारा है लेकिन असली डर तो थोड़ी देर बाद लगने वाला है। सांप चलते हुए पंखे से उतरने की कोशिश कर रहा है लेकिन बार बार वो तेज पंखे से टकरा जाता है। इस बीच ये डर भी लगता है कि कहीं वो पंखे के बीच न आ जाए और उसे कोई नुकसान न पहुंचे। लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर कोई भी दहल जाएगा।
अचानक ही सांप चलते पंखे से टकराकर तेजी से नीच की ओर आता है और जो शख्स वीडियो बना रहा है सीधा उसपर जाकर गिरता है। वीडियो में उस शख्स के चिल्लाने की आवाज भी आती है। ये बहुत ही डराने वाला दृश्य है और इसे देखकर कोई भी कांप जाएगा। इस डरावने वीडियो को इंस्टाग्राम पर arabbird नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे अब तक 3 लाख 40 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कोई कह रहा है ‘ये बहुत ही भयावह है’ तो किसी ने लिख है ‘वीडियो बनाने वाले की किस्मत खराब है।’ बहरहाल, हम तो यही सलाह देंगे कि अगर कभी ऐसा कुछ हो तो वीडियो बनाने से पहले अपनी और उस जीव की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरुरी है।
[dgv_vimeo_video id=”836536454″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

