
Royal style wedding : शादी का मौका हर किसी के लिए बेहद खास होता है। ये वो दिन है जबसे जिंदगी बिल्कुल बदल जाती है। जीवनभर के लिए एक हमसफर मिलता है और उस दिन हर लड़का खुद को राजा और लड़की रानी की तरह महसूस करती है। इस दिन का जश्न भी शानदार तरीके से मनाया जाता है और मेहमानों के लिए भी खास ट्रीटमेंट होता है।
शादी के मौके पर सबसे खास होता है खाने का इंतज़ाम। इसके लिए बहुत छांटकर मेन्यू तैयार किया जाता है। अपने बजट के हिसाब से सबसे बेहतरीन खानसामे बुलाए जाते हैं। पहले लोगों को पंगत में बैठाकर खिलाने की व्यवस्था होती थी लेकिन आजकल बुफे का प्रचलन ज्यादा है। कहीं कहीं पर कुर्सी मेज भी लगाए जाते हैं जहां मेहमान बैठकर तसल्ली से खाना खा सकें। लेकिन क्या कभी आपने मेहमानों के लिए वाकई राजा रानी की तरह बैठने का इंतजाम देखा है क्या। आज हम आपके लिए ऐसा ही एक वीडियो लेकर आए हैं।
इस वीडियो में हम देख सकते हैं कि मेहमानों के लिए सिंहासन के डिजाइन वाली शाही कुर्सियां लगाई गई हैं। इसी के साथ सामने टेबल पर एक स्टैंड लगाया गया है जिसपर बड़े सुनहरे मोर बने हुए हैं। ये नजारा ऐसा लग रहा है जैसे किसी शाही जगह आ गए हों और कोई बादशाह दावत दे रहा है। वीडियो को ट्विटर पर @adarshahgd नाम के यूजर ने शेयर किया है और इसे अब तक 62 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कोई कह रहा है ‘अगली दावत अब मार्स पर होगी’ तो किसी का कहना है ‘आखिर होस्ट कौन है।’ लोग इसे शाही दावत बता रहे हैं तो कई लोग ये भी कह रहे हैं कि जब कई लोग इतनी गरीबी में जीने को मजबूर है तो ऐसी दावत अशोभनीय है। हालांकि ये वीडियो थोड़ा पुराना है लेकिन अब तेजी से वायरल हो रहा है।
Ever seen such arrangements for meal…😃 pic.twitter.com/IoyX7FYp0Q
— Adarsh Hegde (@adarshahgd) March 7, 2023
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

