Viral Video : खिड़की जो बन जाती है बालकनी, छोटी जगह के लिए परफेक्ट विंडो

Viral Video : खिड़की जो बन जाती है बालकनी, छोटी जगह के लिए परफेक्ट विंडो

Viral Video : हमने कहानियों में जादू की खिड़की-दरवाजों के बारे में खूब पढ़ा है। क्या हो अगर उनमें से कुछ बातें सच हो जाएं। जादू तो खैर हाथ की सफाई है लेकिन तकनीक ने ऐसी बहुत सारी बातों को सच कर दिखाया है जो पहले अकल्पनीय लगती थीं। आज हम आपके लिए ऐसा ही एक वीडियो लेकर आए हैं।

ये वीडियो मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्र ने ट्विटर पर शेयर किया है। वे अक्सर ही अपने अकाउंट से कुछ न कुछ कमाल की चीजें शेयर करते रहते हैं। इसमें एक खिड़की है जो बालकनी में तब्दील हो जाती है। ये विंडो स्टाइल बहुत ही शानदार है और छोटी जगहों के लिए बहुत उपयुक्त भी। इसे शेयर करते हुए उन्होने लिखा है ‘सच कहूं तो, भवन निर्माण उद्योग शायद ही कभी नवाचार के लिए उपयुक्त होता है, इसलिए यह काफी प्रभावशाली है। और बहुत हद तक नई जीवनशैली के अनुरूप है जो बाहरी वातावरण के साथ एकीकृत है। हमारी इमारतों की योजना बनाते समय आपके लिए विचार करने योग्य एक और विचार।’

इन दिनों जब जमीनें कम होती जा रही हैं और हाई राइज बिल्डिंग की संख्या बढ़ रही है, मकानों का आकार भी छोटा होता जा रहा है। ऐसे में खुली हवादार जगह के लिए इस तरह की विंडो एक कमाल का आइडिया है। इसमें जब जरुरत न हो तो खिड़की की तरह बंद रखिए और जब भी आपका बालकनी में टहलने का मन करे तो उसे ओपन कर लीजिए। ये तकनीक छोटे स्थान को खुला खुला और बड़ा दिखाने के लिए भी बहुत उपयुक्त है। इस वीडियो को 9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोग इसपर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews