
Viral Video : कहावत है ‘घूरे के भी दिन फिरते हैं।’ मतलब सबके अच्छे दिन आते हैं। इन दिनों टमाटर खूब भाव खा रहा है यानी कि अगर सब्जियों का कोई शहर होता तो कहते कि टमाटर के अच्छे दिन आए हुए हैं। क्योंकि अचानक ही साधारण दामों पर बिकने वाले टमाटर के भाव आसमान छूने लगे हैं और हालत ये है कि अब वो सुर्खियों में छाया हुआ है।
आलू, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च..ये बेसिक सब्जियों में गिनी जाती हैं। सामान्यतया भिंडी, ब्रोकली, बीन्स, कटहल जैसी सब्जियां बीच बीच में उछाल मारती रहती हैं। लेकिन माना जाता है कि आलू..प्याज..टमाटर तो हमेशा ही आम लोगों का साथ देते हैं। ये वो चीजें है जिनके भरोसे मध्यमवर्गीय लोगों की रसोई हमेशा सदाबहार रहती है। चाहे कुछ हो न हो..अगर किचन में ये तीन चार चीज़ें हैं तो किसी मेहमान के आने पर घर में इन्हीं से कुछ न कुछ शानदार डिश बना ली जाती है। लेकिन इस बार तो मौसम बदलते बदलते टमाटर के मिज़ाज भी बदल गए। अपने दहकते लाल रंग की तरह की उसकी कीमतों में भी आग लग गई। देश के अलग अलग हिस्सों में टमाटर 120 से लेकर 200 रुपये किलो तक बिक रहा है।
अब टमाटर इतना टर्राएगा तो सुर्खियां तो बनेंगी ही। तो जैसे पहले सोने चांदी के भाव की खबरें बनती थी, इन दिनों टमाटम भी हैडलाइन्स में छाया हुआ है। समाचार ही क्यों, वो तो मीम्स और जोक्स में भी बाज़ी मार रहा है। अब हाल ही में एक पैरोडी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे कंटेंट क्रिएटर खुशाल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें वो अपने साथी कलाकारों के साथ पॉपुलर तमिल गीत टम टम के म्यूजिक पर बेस्ट इस टमाटर पैरोडी पर डांस कर रहे हैं। इसमें टमाटर के बिना खाना कैसे बनाए, ये गाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 7 लाख 36 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और लोग इसपर काफी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
View this post on Instagram
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

