भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कहते हैं जल्दबाजी का काम शैतान का होता है। बड़े बुजुर्ग हमेशा सीख देते हैं कि हमें सब्र से काम लेना चाहिए। चाहे जैसे हालात हो..कभी भी हड़बड़ी नहीं करनी चाहिए। सब्र बड़े से बड़े दुख को पार करा जाता है और अगर कोई खुशी का लम्हा हो तो उस समय इसकी ज्यादा जरुरत होती है।

Pitru Paksha 2022 : इस दिन से शुरू हो रहे पितृपक्ष, भूलकर भी ना करें ये काम

आज हम आपको ऐसा ही एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं जो इस बात को सही साबित करता है। इसमें फुटबॉल मैच चल रहा है और खिलाड़ी गोल कर रहा है। गोलकीपर उसे बचाने की कोशिश करता है और इसमें कामयाब भी हो जाता है। बॉल उछलकर बाहर आ जाती है और गोलकीपर अपनी सफलता से खुश होकर मैदान में दौड़ लगा देता है। वो इतना उत्साहित है कि उछलते हुए दौड़ रहा है और अपनी खुशी जाहिर कर रहा है। लेकिन तभी सीन बदल जाता है।

बॉल गोलकीपर के पीछे पीछे टप्पा खाते हुए आती है और कुछ ही पलों में वो नेट के अंदर होती है। गोलकीपर उस जगह नहीं था कि बॉल रोक सके। उसकी जल्दी के कारण बाज़ी पलट जाती है। ये वीडियो आईएएस अवनीश शरण ने शेयर किया है और लिखा है कि 16 सेकंड का ये वीडियो हमें बड़ी सीख दे रहा है। ‘कभी भी बहुत जल्दी जश्न न मनाएं, अंतिम परिणाम से पहले उम्मीद न खोएं, अपने वक्त का इंतजार करें और याद रखें कि आपके जीवन का हर क्षण महत्वपूर्ण है।’ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इसे एक बड़े सबक के तौर पर देख रहे हैं।