सड़क बन गई तालाब, भाई ने बहन को ऐसे पार कराया रास्ता, देखिये Video

सड़क बन गई तालाब, भाई ने बहन को ऐसे पार कराया रास्ता, देखिये Video

सांकेतिक तस्वीर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बारिश का मौसम है और ऐसे में जगह जगह जलभराव की समस्या आम है। कई बार सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं और ऐसे में लोगों का चलना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अगर आपके पास कोई ऐसा हो जो आपको अपने कंधे  पर बिठाकर ये मुश्किल पार करा दे, तो भला इससे अच्छा क्या होगा।

ऐसा ही एक प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें स्कल जाने वाले दो भाई बहन दिख रहे हैं। इसमें नजर आ रहा है कि सड़क पर पानी भरा हुआ है और दोनों को उस पार जाना है। तब भाई अपनी छोटी बहन को अपनी पीठ पर बैठाता है और पानी से भरी सड़क पार करता है। ये भाई बहन के नेह का बहुत सुंदर दृश्य है। यूं भी राखी का त्योहार पास है और ऐसे में इस तरह के नजारें हमें हमारी भाई बहनों की याद दिला देते हैं। इसमें एक भाई की अपनी बहन को लेकर परवाह, प्यार और कंसर्न साफ नजर आ रहा है।

https://twitter.com/DivakarReddyTPT/status/1546724617338834945?s=20&t=8quKcjO67oO-AjtsoLZeDA

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews