Viral Video: चैन की नींद सो रहा था शख्स, आंख खुली तो हुआ भूत से सामना, देखें वीडियो

Viral Video: चैन की नींद सो रहा था शख्स, आंख खुली तो हुआ भूत से सामना, देखें वीडियो

Viral Video : सोशल मीडिया पर आज वीडियो बनाने का जबरदस्त ट्रेंड चल रही है। आजकल लोग सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के लिए कहीं भी अपनी कला दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। लोकप्रिय गानों पर डांस करना बेहद आम बात हो गई है। अपने वीडियो को वायरल करने के लिए लोग कहीं पर भी डांस करना शुरू कर देते हैं। दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर डांस करने का क्रेज बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। बता दें कि छोटे से बुजुर्ग हर वर्ग के लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिभाएं दिखाते हैं। कोरोना काल के दौरान सोशल मीडिया ने लोगों को अपने हुनर को जगाने का अच्छा प्लेटफार्म दिया है। बता दें कि डांस करना लोगों के लिए आजकल एक फैशन बन गया है। जिसके लिए उनमें एक अलग प्रकार का जुनून देखने को मिलता है।

तेजी से हो रहा वायरल

इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति भूत का भेष धारण करके चैन की नींद सो रहे शख्स को डरा रहा है। इस वीडियो लोग एक बार नहीं कई बार प्ले करके देख रहे हैं। इस वीडियो में साफ-साफ नजर आ रहा है कि सोया हुआ आदमी कितनी बूरी तरह से डर गया है, तो आइए सबसे पहले आपको वीडियो दिखाते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by @planet_visit

इतने लोगों ने किया लाइक

दरअसल, इस वीडियो को planet_visit नामक यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे अबतक 15 सौ से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं जबकि 65 हजार से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं। वीडियो में एक आदमी आराम से सो रहा है तभी एक शख्स भूत का वेष-भूषा धारण कर उसके शरीर से कंबल को हटाता है। ऐसा करते ही सोते हुए इंसान की नींद खुलती है और वो एक दम से चिल्ला उठता है और उसे देखकर डर जाता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews