Video : जब इस शख्स ने Cobra King को बॉटल से पिलाया पानी, देखिये वीडियो

Video : जब इस शख्स ने Cobra King को बॉटल से पिलाया पानी, देखिये वीडियो

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सांप का नाम सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वो भी अगर किंग कोबरा (King cobra) हो तो कोई भी दूर से ही भाग जाएगा। लेकिन ये दुनिया रंग बिरंगे लोगों से भरी पड़ी है। यहां ऐसे भी लोग हैं जो प्यासे किंग कोबरा को अपने हाथों से पानी पिलाते हैं।

हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, वो आपको हैरान कर देगा। इस वीडियो में काफी लंबा कोबरा किंग नजर आ रहा है। आसपास दो तीन लोग खड़े हैं जिनके चेहरे तो नहीं दिख रहे लेकिन यूनिफॉर्म से लग रहा है कि वो पुलिस है। एक शख्स ने कोबरा किंग को पूंछ से पकड़ा हुआ है वहीं दूसरा उसे पानी पिलाने की कोशिश कर रहा है। दरअसल सांप प्यासा है और ये व्यक्ति एक बॉटल में पानी लेकर आया है। पहले उसने बॉटल से कोबरा किंग के मुंह पर थोड़ा पानी डाला ताकि वो समझ जाए कि उसे पानी पिलाया जा रहा है। इसके बाद उसने सांप को बॉटल के पानी पिलाया। हालांकि वो व्यक्ति थोड़ घबराया भी है लेकिन उसने सांप को अच्छे से पानी पिलाया। इस वीडियो को IFS अधिकारी सुसांत नंदा ने शेयर किया है और लिखा है कि ‘दयालु और विनम्र बनो,समय पलटेगा।’ इसे अब तक 39 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और सभी सांप को पानी पिलाने वाले शख्स की प्रशंसा कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews