Zomato डिलीवरी पार्टनर ने टिप मांगी तो सोशल मीडिया पर डाल दिया स्क्रीन शॉट, नेटिजन्स ने लगाई क्लास

TIP

Social Media Viral :  क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के बाद डिलीवरी पार्टनर ने आपसे टिप मांगी हो। इस स्थिति में या तो हम टिप दे देते हैं या इनकार कर देते हैं। लेकिन हाल ही में एक लड़की ने ऐसा कुछ किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर नेटिजन्स ने उसकी जमकर क्लास लगा दी।

ये है मामला

दरअसल एक जोमैटो डिलीवरी बॉय ने एक फीमेल कस्टमर से ऑनलाइन टिप देने की रिक्वेस्ट की। कस्टमर ने रात साढ़े 11 बजे ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो से कुछ ऑर्डर किया था और इसके बाद डिलीवरी पार्टनर ने ऐप पर मैसेज कर उससे टिप देने का अनुरोध किया। उसके दो तीन मैसेज आने के बाद वो लड़की झल्ला गई और उसने एक्स पर स्क्रीन शॉट शेयर कर दिया। Pri नाम के आई से शेयर इस स्क्रीन शॉट में उसने लिखा है ‘अजीब है भई’। लेकिन सहानुभूति मिलने की बजाय लोगों ने इस पोस्ट पर लड़की को जमकर ट्रोल कर डाला।

लोगों ने सुनाई खरी खरी

इस पोस्ट को तीन फरवरी को शेयर किया गया था और अब तक इसे 1.6 मिलिनय व्यूज़ मिल चुके हैं। वहीं लोग तरह तरह के कमेंट्स कर इस यूज़र को डपट भी रहे हैं। एक ने लिखा है कि ‘अजीब तो तू है’ वहीं दूसरे ने लिखा है ‘जरुरत होगी बेचारे को वो और क्या करता’। वहीं किसी ने लिखा है कि ‘दस रुपये दे देती इतना हल्ला क्यों मचा रही हो’ और एक ने तो ये तक लिख दिया कि ‘अगर उसकी नौकरी गई तो ये तुम्हारे कारण होगा’। साफ है लोगों को किसी शख्स की जरुरत का मज़ाक बनाना बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होने इस यूजर को काफी खरी खरी सुना दी। पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।

https://twitter.com/priiyyyyyy/status/1753842327242920159?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1753842327242920159%7Ctwgr%5E55897ee20c5370d70646e5e101d131ceb812e934%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fndtv.in%2Fzara-hatke%2Fwoman-trolled-for-mocking-zomato-delivery-agent-request-for-late-night-delivery-tips-post-goes-viral-5010970

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews