आखिर क्यों Twitter पर ट्रेंड हो रहा है #Chennai Snow? पढ़ें

आखिर क्यों Twitter पर ट्रेंड हो रहा है #Chennai Snow? पढ़ें

Chennai Snow : तो क्या चेन्नई में वाकई में बर्फ पड़ रही है? आखिर ऐसा क्या हो रहा है जिस वजह से ट्विटर पर “Chennai snow” ट्रेंड हो रहा है। आखिर क्यों लोग अपने ट्विटर हैंडल पर लिख रहे हैं ‘Winter is Coming’. आपको बता दें इन सभी ट्विट्स के पीछे की वजह है दक्षिण भारत में गिरता हुआ तापमान।

चेन्नई में भारी बारिश का अलर्ट

इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर पर बन रही भौगोलिक स्थितियों की वजह से वहां दवाब उत्पन्न हो गया है। इस दवाब के उत्पन्न होने के कारण चेन्नई शहर में तेज हवाओं और बिजली की चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना आईएमडी द्वारा जताई गई है। कहीं ना कहीं यही कारण भी है जिस वजह से शहर का तापमान 22 डिग्री तक पहुंच गया है। तापमान गिरने से निश्चित तौर पर शहर के मौसम में भारी बदलाव आया है और जिसके बाद ट्विटर पर लोगों ने ‘Chennai Snow’ ट्रेंड शुरू कर दिया।

चेन्नई की सर्दी पर Meme की बाढ़

Meme की इस दौड़ में ट्विटर पर सभी यूजर अपने अपने तरीके से चेन्नई की सर्दी को लेकर मज़े ले रहे हैं। आईपीएल की मशहूर टीम चेन्नई सुपर किंग ने भी अपने ट्विटर हैंडल से ऐसा ही एक मीम शेयर किया। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से एक फेक स्नोफॉल का वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा #Chennai Snow is our new favourite Oxymoron.

चेन्नई : तापमान में गिरावट जारी

वही एक और ट्विटर यूजर ने अपने हैंडल से एक बर्फ में जमी हुई नदी की फोटो वायरल कर कैप्शन लिखा “अडीआर नदी की अभी की फोटो, शुक्र है मैं यह फोटो खींच पाया”। ऐसे ही बहुत से मजेदार मीम इस वक्त चेन्नई के कम तापमान के बाद ट्विटर पर लगातार शेयर हो रहे हैं। संभवतः आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि चेन्नई का कल रात का तापमान गुरुग्राम, इंदौर और चंडीगढ़ के तापमान से कम रहा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews