
Wonders Of Nature : बारिश (Rain) के दिनों में कुदरती खूबसूरती का नजारा देखने लायक होता है। कई लोग बारिश के मौसम (Rainy season) में सिर्फ कुदरत का नजारा देखने के लिए दूर-दूर तक घूमने के लिए जाते हैं। लेकिन दूसरी तरफ बारिश की वजह से कई नुकसान होते हैं। जिससे कई लोगों को काफी ज्यादा परेशानियां झेलनी पड़ती है। कई बार बारिश से सड़कों पर गड्ढे हो जाते हैं, तो कोई पेड़ गाड़ी पर गिर जाता है। वहीं कई बार बारिश के मौसम में बादल फटने जैसी भयंकर खबरें भी सामने आती है। जिसे देखकर यह सुनकर लोगों के होश उड़ जाते हैं।
लेकिन कई बार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे भी वीडियो सामने आते हैं जिसमें कुदरत के खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कई बार बादल के फटने से इतना ज्यादा नुकसान हो जाता है तो वहीं ये चीज खूबसूरती को अंजाम दे जाती है। ऐसा ही कुछ नजारा एक फोटोग्राफर ने अपने अपने कैमरे में कैद किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी इस वीडियो को देखकर हैरान रह जाएंगे।
ये भी पढ़ें : अगर आपके ओंठ या नाक के पास है तिल तो हो सकती है ये परेशानियां, जीवन पर पड़ता है ये प्रभाव
जानकारी के मुताबिक, इस वायरल वीडियो में यह दावा किया गया है कि यह ऑस्ट्रिया के लेख मिलस्टैट का खूबसूरत नजारा है। इस वीडियो को एक फोटोग्राफर जिसका नाम पीटर मायर है, उसने अपने कैमरे में कैद किया है। उनके द्वारा सोशल मीडिया पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो को देखने के बाद किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि बादल ऐसे फटते हैं।
A stunning cloudburst over Lake Millstatt, Austria captured by photographer Peter Maier. https://t.co/7vUVnePvBD
— Wonder of Science (@wonderofscience) July 5, 2022
आप भी वीडियो में देख सकते हैं, पहले बादल में से पानी की बौछार शुरू हो जाती है और उतने में ही क्लाउड ब्रस्ट हो जाता है। आपको बता दें सबसे ज्यादा बादल पहाड़ों के आसपास ही सकते हैं। दरअसल पानी से भरे बादलों को ऊंचे ऊंचे पहाड़ आगे नहीं बढ़ने देते हैं। इस वजह से पानी से भरे हुए भारी वजन के बादल ज्यादा देर तक रुक नहीं पाते हैं और यह फट जाते हैं जिसकी वजह से तबाही मच जाती है। बादल फटने से कई लोगों का जीवन नष्ट और कई घर तहस-नहस हो जाते हैं।
