5 नहीं 4 मई को भेजी जाएगी लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपए की राशि, सीएम मोहन यादव ने दी जानकारी

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने 2 मई को अपने जनसभा में लाडली बहनों को खुशखबरी दी है। उन्होंने कहा कि मई महीने में लाडली बहना योजना के अंतर्गत मिलने वाली धनराशि 5 मई के बजाय 4 मई को खाते में लाडली बहनों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
CM Dr Mohan Yadav

MP News: लोक सभा चुनाव 2024 के लिए मध्य प्रदेश के जिले आगर मालवा में प्रचार करते हुए सीएम मोहन यादव ने लाडली बहनों को बड़ी खुशखबरी दी है। प्रदेश के मुखिया ने लाडली बहना योजना स्कीम के अंतर्गत मिलने वाली धनराशि को 5 तारीख की बजाय 4 तारीख को उनके खातों में ट्रांसफर करने का ऐलान किया है। इसकी जानकारी खुद सीएम मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए दी है।

रविवार के कारण 4 मई को मिलेगी धनराशि

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने 2 मई को अपने जनसभा में लाडली बहनों को खुशखबरी दी है। उन्होंने कहा कि मई महीने में लाडली बहना योजना के अंतर्गत मिलने वाली धनराशि 5 मई के बजाय 4 मई को खाते में लाडली बहनों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। दरअसल, 5 मई को रविवार पड़ जाने के कारण एक दिन पहले शनिवार को ही 1250 रुपए की धनराशि को लाडली बहनों के खाते में डाल दी जाएगी।

आगर मालवा में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लाडली बहनों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। 5 मई को रविवार पड़ जाने के कारण अब 4 मई को ही खाते में राशि को भेज दी जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”941914492″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews