Agar Malwa News : घटि्टया के पूर्व विधायक के बेटे को भीड़ ने पीटा, पुलिस ने काटा चालान

जानकारी लगते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पूर्व विधायक के बेटे का बीच बचाव किया। इसके बाद पुलिस उसे थाने पर लेकर आई जहां आगे की कार्रवाई की गई।
Agar Malwa News : घटि्टया के पूर्व विधायक के बेटे को भीड़ ने पीटा, पुलिस ने काटा चालान

Agar Malwa News : मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ छावनी नाका चौराहे पर रविवार शाम घट्टिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामलाल मालवीय के बेटे दीपक मालवीय ने जमकर हंगामा किया गया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। तभी आक्रोशित भीड़ ने पूर्व विधायक के बेटे दीपक मालवीय और उसके मित्र की मौके पर ही जमकर पिटाई की।

इस दौरान चौराहे पर चक्काजाम की स्थिति बन गई। जानकारी लगते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पूर्व विधायक के बेटे का बीच बचाव किया। इसके बाद पुलिस उसे थाने पर लेकर आई जहां आगे की कार्रवाई की गई।

चालानी कार्रवाई की

थाने पर पदस्थ एएसआई विक्रम सिंह जाटव के मुताबिक, पूर्व विधायक के बेटे दीपक मालवीय ने बीच रास्ते में वाहन खड़ा कर आवागमन बाधित करने को लेकर चालानी कार्रवाई की गई है।

agar malwa news

स्थानीय लोगों में बना चर्चा का विषय

इस घटना के बारे में स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि एक पूर्व एमएलए के बेटे का इस तरह का व्यवहार और उसके बाद आमजन की पिटाई ने सभी को हैरान कर दिया।
आगर मालवा से गौरव सरवारिया की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews