Hindi News

आगर मालवा पुलिस की कार्रवाई, 94 लाख की अवैध शराब जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
आगर मालवा पुलिस ने 684 बल्क लीटर अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिसकी कुल कीमत बाजार में 94 लाख 38 हजार रुपये आंकी गई है।
आगर मालवा पुलिस की कार्रवाई, 94 लाख की अवैध शराब जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

Agar Malwa News : मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जब अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से करीब 94 लाख 38,000 की शराब जब्त की गई है। फिलहाल, दोनों से ही पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि शराब की तस्करी बोलोरो पिकअप वाहन द्वारा की जा रही थी। यह शराब इंदौर से कोटा की ओर ले जाया जा रहा था।

मुखबिर से मिली सूचना

दरअसल, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए टीम का गठन किया गया और थाना प्रभारी कोतवाली अनिल मालवीय के नेतृत्व में उज्जैन-कोटा राजमार्ग पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान संदिग्ध वाहन को रोका गया और तलाशी लेने पर कुल 76 शराब की पेटियां जब्त की गई। तस्करों के पास परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले।

पूछताछ जारी

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों की पहचान जयेश और राजेश के रूप में की गई है जो कि पालघर, महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। फिलहाल, तस्करों के पास से 684 बल्क लीटर अवैध शराब, बोलोरो पिकअप वाहन और अन्य सामग्रियों को जब्त किया गया है। साथ ही उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

गौरव सरवारिया, आगर मालवा

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews