मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे खेल मंत्री ने पूर्व सीएम पर दिया विवादास्पद बयान

jitu-patwari-comment-on-former-cm-shivraj-statement

आगर मालवा।  गिरीश सक्सेना।

मध्य प्रदेश के नवागत खेल मंत्री जीतू पटवारी ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के ‘टाईगर अभी जिंदा है’ वाले बयान पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि चौहान हमारे परिवार के पूर्व सीएम रहे हैं। उनसे मेरे खासे पारिवारिक रिश्ते हैं। लेकिन अब वह क्यों दूसरी योनि में जाना चाहते है यह समझ से परे है। पटवारी रविवार को आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर में मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। 

जीतू पटवारी ने कहा है कि शिवराजसिंह एक अच्छे इंसान है पर सवाल यह है कि अब वो क्यो दूसरी योनि में जाना चाहते है यह समझ से परे है। हम आपको बता दे कि जीतू पटवारी पिछले कई वर्षों से मां बगलामुखी का आशीर्वाद लेने नलखेड़ा आते रहते हैं और इसी क्रम में चुनाव से पहले भी वे यहां आए थे और जब कमलनाथ सरकार में उन्हें उच्च शिक्षा एवं खेल युवा कल्याण मंत्री बनाया गया है। तब एक बार फिर वे मां बगलामुखी का आभार व्यक्त करने यहां आए हुए थे उसी दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने शिवराज के टाईगर वाले बयान पर इस तरह की प्रतिक्रया दी है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews