जिला चिकित्सालय एवं ट्रामा सेंटर के नवनिर्मित भवन का हुआ लोकार्पण

new-building-inauguration-of-trauma-center-

आगर मालवा। गिरीश सक्सेना।

आगर मालवा जिले के जिला चिकित्सालय एवं ट्रामा सेंटर के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य एवं प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री के साथ ही जिले के प्रभारी मंत्री जयवर्धनसिंह की अध्यक्षता में किया गया है । 20.69 करोड़ की लागत से निर्मित 200 बिस्तर क्षमता वाला यह जिला चिकित्सालय करीब 35 बीघा में फेला हुआ है और इस तीन मंजिला भव्य अस्पताल हेतु इसमें लिफ्ट की भी व्यवस्था की गई है ।

 हम आपको बता दे कि पिछले काफी समय से यह भवन अपने लोकार्पण की राह देख रहा था और अभी तक लोकार्पण ना होने से यहां के स्थानीय मरीजो को भी करोड़ो की लागत से निर्मीत इस भवन का लाभ नही मिल पा रहा था तब 24 जनवरी को आगर में पहली बार बतौर प्रभारी मंत्री आए जयवर्धनसिंह के सामने हमारे प्रतिनिधि के द्वारा इस मसले को उठाया गया था तब प्रभारी मंत्री ने मात्र 15 दिन में इस नवनिर्मित जिला चिकित्सालय भवन के प्रारम्भ करने का आश्वासन हमारे प्रतिनिधि को दिया था । लोकार्पण के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए स्वास्थ मंत्री ने जिले में व्याप्त डॉक्टरों एवं ब्लड स्टोरेज यूनिट की कमी का कारण भाजपा की रीति नीति को बताते हुए इस जिले में जल्द ही डॉक्टरों की कमी को दूर करने का आश्वासन भी स्थानीय पत्रकारों को दिया है ।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews