आगर मालवा पुलिस की कारवाई, घरों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

पकड़े गए चोर ने कई घरों को अपना निशाना बनाया है।
आगर मालवा में पुलिस की कार्रवाई, घर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

AGAR MALWA : पुलिस ने घर में हुई नकबजनी का पर्दाफाश किया है, पुलिस ने 80,000 रुपये नकद भी बरामद किए है। आगर मालवा पुलिस ने इलाके में घरों को अपना निशाना बनाने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।

यह था मामला 

24.अक्टूबर  को फरियादी असरार पिता शौकत खाँ, निवासी कसाईवाडा, आगर ने थाना कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि जब वे परिवार सहित शादी समारोह में इंदौर गए हुए थे, तब अज्ञात बदमाश ने उनके घर की पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे नकद व सोने-चांदी के छोटे-मोटे जेवर चुरा लिए थे।

पुलिस ने पकड़ा आरोपी 

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली आगर पुलिस ने मामलें को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का गहनता से अवलोकन करते हुये, तकनीकी साक्ष्यो का सहारा लिया, मुखबिरों को सक्रिय किया, सतही जांच,जमीनी जांच व दोनो का तकनीकी साक्ष्यों के साथ मिले सबूतों के आधार पर संदिग्ध मोहिन पिता मोहसीन, उम्र 24 वर्ष, निवासी कसाईवाड़ा, आगर मालवा (म.प्र.) से पूछताछ की गई। जिसके द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी से 80,000/- रुपये जप्त किये गये एवं आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया।

आगर मालवा से गौरव सरवारिया की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews