भारत में चावल से बनने वाले 5 स्वादिष्ट पकवान, दिल जीत लेगा इनका लाजवाब जायका

भारत का हर राज्य अपनी संस्कृति और परंपराओं के अलावा बेहतरीन खान-पान के लिए पहचाना जाता है। चलिए आज हम आपको अलग-अलग इलाकों में चावल से बनने वाले व्यंजन के बारे में बताते हैं।
Rice dishes

अलग-अलग तरह के व्यंजनों का आनंद लेना तो हम सभी पसंद करते हैं। जब हम कहीं घूमने फिरने जाते हैं तब भी वहां के विशेष व्यंजनों का स्वाद लेना नहीं भूलते। भारत के हर कोने में संस्कृति, परंपराओं और पर्यटक स्थलों के अलावा एक से बढ़कर एक फूड आइटम्स भी खाने को मिल जाते हैं। यह सभी व्यंजन अपने बेहतरीन स्वाद के लिए प्रसिद्ध है।

बात चाहे मध्य प्रदेश के नमकीन की करें या फिर राजस्थान की दाल बाटी और गुजरात के खट्टे मीठे व्यंजनों की सभी अपने आप में लाजवाब और लोगों के बीच प्रसिद्ध हैं। चावल एक ऐसा अनाज है जो देश के हर कोने में रहने वाले व्यक्ति को पसंद होता है। दरअसल यह एक हल्का भोजन है, जिसे बच्चों से लेकर बूढ़े सभी पसंद करते हैं। चलिए आज हम आपको देश के अलग-अलग राज्यों में बनने वाले चावल के व्यंजनों के बारे में बताते हैं।

चावल के व्यंजन (Rice Dishes)

मिष्टी पुलाव

जब आप पश्चिम बंगाल जाएंगे तो आपके यहां स्वादिष्ट मीठी सुगंध वाला मिष्टी पुलाव खाने को मिलेगा। त्योहार और विशेष अवसरों पर इसे खास तौर पर तैयार किया जाता है। इसे बेहतरीन बनाने के लिए इसमें घी, सूखे मेवे और केसर का इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ मसालेदार कढ़ी परोसी जाती है।

पुलियोदराई

जब आप तमिलनाडु जाएंगे तो आपको इस स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद लेने को मिलेगा। इसमें इमली का इस्तेमाल होता है जो इसे खट्टा बनाने का काम करता है। इसे बनाने के लिए इमली के पेस्ट को मसाले और मूंगफली के साथ तैयार किया जाता है। यहां के कुछ मंदिरों में यह प्रसाद के तौर पर भी मिलता है।

मालाबार बिरयानी

जब आप केरल जाएंगे तो आपको इस स्वादिष्ट बिरयानी का आनंद लेने को मिलेगा। सुगंधित चावल, मसाले और मांस का इस्तेमाल कर इसे बनाया जाता है। यह धीमी आंच पर बनने वाला व्यंजन है जो सबसे ज्यादा मालाबार क्षेत्र में मिलता है।

मसोर टेंगा भात

यह असम में मिलने वाले चावल के मुख्य व्यंजनों में से एक है। इसे खट्टी मछली कढ़ी के साथ बनाया जाता है। यह सबसे ताजी मौसमी उपज से तैयार होता है इसलिए काफी बेहतरीन लगता है।

वरण भात

यह बहुत ही साधारण लेकिन स्वादिष्ट व्यंजन है जो आपको महाराष्ट्र में खाने को मिल जाएगा। यह सादे चावल और हल्की मसालेदार दाल होती है। गणेश चतुर्थी पर इसे विशेष तौर पर बनाया जाता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews