Anand Mahindra ने नितिन गडकरी को टैग कर कही खास बात, वायरल हुआ ट्वीट

Anand Mahindra ने नितिन गडकरी को टैग कर कही खास बात, वायरल हुआ ट्वीट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा वीडियो ट्वीट किया जिसमें प्रकृति का खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। इस खूबसूरत नजारे की वीडियो को पोस्ट करते हुए महिंद्रा ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) को टैग किया है। गडकरी को टैग किए जाने के पीछे एक खास वजह सामने आई है।

आनंद महिंद्रा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें खूबसूरत प्रकृति के बीच पेड़ों से बनी हुई सुरंग दिखाई दे रही है। वीडियो को शेयर करते हुए महिंद्रा ने लिखा मुझे सुरंग पसंद है। इस तरह की टनल से गुजरना मुझे बहुत अच्छा लगेगा। उन्होंने लिखा कि गडकरी जी क्या हम ग्रामीण क्षेत्र में बनाई जा रही सड़कों पर इनमें से कुछ सुरंगे देख सकते हैं?

Must Read- Post Office की इस स्कीम में 100 रुपए से शुरू करें निवेश, मिलेगा लाखों का रिटर्न

कुछ सेकंड के इस वीडियो में खूबसूरत से पेड़ दिखाई दे रहे हैं। पेड़ मिलकर एक सुरंग का निर्माण कर रहे हैं। प्रकृति के बेहतरीन नजारे से भरपूर इस वीडियो को देखकर हर कोई आनंदित हो जाएगा। आनंद महिंद्रा के फैंस भी उनकी बात का समर्थन करते हुए दिखाई दिए। फैंस चाहते हैं कि इस तरह की सुरंगों का निर्माण किया जाए जो पर्यावरण के लिए बेहतर रहेगा।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसे अब तक मिलियन की संख्या में देखा जा चुका है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में तरह तरह के कमेंट भी सामने आ रहे हैं। वीडियो तो लोगों को पसंद आया है, लेकिन अब यह देखने वाली बात होगी कि इस तरह का खूबसूरत नजारा भारत की सड़कों पर देखने को मिलेगा या नहीं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews