दिल्ली के इन 3 बाजारों से करें लेटेस्ट विंटर वेयर की खरीदी, किफायती कीमत में मिलेगा ट्रेंडी कलेक्शन

मौसम के हिसाब से हम सब खरीदी भी अलग-अलग करते हैं। फिलहाल सर्दियों का मौसम चल रहा है और विंटर वियर की खरीदी जोरों पर है। अगर आप भी शॉपिंग करने के बारे में सोच रहे हैं तो दिल्ली के कुछ सस्ते बाजारों से खरीदारी कर सकते हैं।
winter markets

Winter Market: अलग-अलग जगह पर घूमना, खरीदारी करना हम सभी को पसंद होता है। हम जहां भी जाते हैं वहां के टूरिस्ट प्लेस को घूमने के साथ मार्केट एक्सप्लोर करना बिल्कुल नहीं भूलते। किसी भी मार्केट को एक्सप्लोर करने का सबसे बड़ा कारण शॉपिंग करना होता है।

आप भी शॉपिंग करने के शौकीन हैं तो दिल्ली के बाजार आपको बुला रहे हैं। मौसम चाहे ठंड, गर्मी या बरसात का हो यहां के बाजार हमेशा गुलजार रहते हैं। अगर आप भी शॉपिंग करने के शौकीन है और बजट में खरीदारी करना चाहते हैं तो आज हम आपके यहां के कुछ खास बाजारों के बारे में बताते हैं। फिलहाल सर्दियों का मौसम चल रहा है और इन मार्केट से आप स्वेटर, शॉल, सूट, फैशनेबल जैकेट और सर्दियों से जुड़े सामान की खरीदारी किफायती दाम में सकते हैं।

पालिका बाजार (Winter Market)

दिल्ली का पालिका बाजार आपको हमेशा भीड़ से भरा हुआ दिखेगा। सर्दियों के मौसम में यहां एक से बढ़कर एक लेटेस्ट विंटर वेयर मिलते हैं। सबसे खास बात यह है कि इनकी कीमत 300 रुपए से शुरू हो जाती है। आप अपनी पसंद के हिसाब से यहां से एक से बढ़कर एक कपड़े खरीद सकते हैं।

चांदनी चौक

चांदनी चौक दिल्ली के सबसे मशहूर इलाकों में से एक है। इतिहास से इस जगह का गहरा नाता रहा है और आज भी लोग यहां घूमने के लिए जरूर जाते हैं। अगर आप अफॉर्डेबल कीमत में खरीदारी करना चाहते हैं तो यहां पर आपको एक से बढ़कर एक ऑप्शन मिल जाएंगे। स्कार्फ, जैकेट, फुटवियर, स्वेटशर्ट, वूलन आइटम आप यहां से बहुत ही कम कीमत में लेटेस्ट फैशन और डिजाइन के खरीद सकते हैं।

लाजपत नगर

लाजपत नगर मार्केट अपने किफायती दामों की वजह से हमेशा चर्चा में रहता है। यहां  सारा सामान कम कीमत में मिलता है लेकिन सब कुछ लेटेस्ट और फैशनेबल होता है इसलिए युवाओं के बीच यह काफी फेमस है। यहां विंटर की कीमत 200 रुपए से शुरू हो जाती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews