Hindi News

ये है दिल्ली का सबसे बड़ा और प्रसिद्ध कपड़ा मार्केट, यहां 1 हजार में करें झोला भरकर शॉपिंग

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
शॉपिंग करने का शौक सभी को होता है और अगर बजट में खरीदारी करने को मिल जाए तो फिर हर कोई तैयार हो ही जाता है। चलिए आज हम आपको दिल्ली की सबसे बड़े थोक कपड़ों के मार्केट के बारे में बताते हैं।
ये है दिल्ली का सबसे बड़ा और प्रसिद्ध कपड़ा मार्केट, यहां 1 हजार में करें झोला भरकर शॉपिंग

Cheapest Market: खरीदारी करने के शौकीन हम सभी हैं। नई-नई चीज खरीदना फैशन और ट्रेंड में बने रहना सभी को पसंद होता है, जिसके लिए समय-समय पर शॉपिंग जरूरी हो जाती है। सबसे ज्यादा हम जिन चीजों की खरीदारी करते हैं वह कपड़े होते हैं। दरअसल, हर कोई नई स्टाइल के कपड़े पहनना पसंद करता है इसलिए खरीदी जरूरी हो जाती है।

अगर आपको भी फैशन में स्टाइल में बने रहना पसंद है तो जाहिर सी बात है आप भी हर थोड़े दिन में शॉपिंग करने जरूर जाते होंगे। खरीदारी करने के लिए दिल्ली की मार्केट सबसे बेस्ट माने जाते हैं। यहां के बाजारों में बहुत ही कम कीमत में एक से बढ़कर चीज मिल जाती है। अपने दिल्ली के कई बाजारों के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम आपके यहां के एक ऐसे थोक बाजार के बारे में बताते हैं, जहां आप अपने पूरे साल के लिए केवल 1000 रुपए में शॉपिंग कर सकते हैं।

गांधी नगर का सस्ता बाजार (Cheapest Market)

गांधी नगर मार्केट दिल्ली का एक ऐसा बाजार है जहां एक से बढ़कर एक वैरायटी के कपड़े बहुत ही कम कीमत में मिल जाते हैं। जिन लोगों को अपना बिजनेस शुरू करना है, उनके लिए यह जगह बिल्कुल बेस्ट है और इसके अलावा आप अपने उपयोग के लिए भी यहां से कपड़े खरीद सकते हैं। इसे भारत के सबसे सस्ते कपड़ा बाजार के तौर पर पहचाना जाता है। यह एशिया का सबसे बड़ा रेडीमेड गारमेंट और टेक्सटाइल मार्केट है। यहां पर दुकानों के अलावा कारखाने भी हैं जहां कपड़े बनाए जाते हैं।

कम कीमत में करें शॉपिंग

गांधीनगर बाजार में खरीदारी करने के लिए आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि यहां सिंगल पीस नहीं मिलता है। आपको किसी भी चीज के सेट खरीदना पड़ते हैं जो या तो 3 या फिर 12 पीस में आते हैं। आप चाहे तो आसानी से यहां तीन सेट में कपड़े खरीद सकते हैं। यहां डेढ़ सौ रुपए में आपको 3 शर्ट और टीशर्ट भी मिल जाएगी। यह बात हैरान करने वाली जरूर है लेकिन इस मार्केट से आप 140 रुपए में जींस खरीद सकते हैं। यहां जो सबसे महंगी जींस है उसकी कीमत भी 350 रुपए पर आकर रुक जाती है। हालांकि सब कुछ आपको सेट में खरीदना होगा।

मोलभाव करने वालों के लिए बेस्ट

गांधी नगर बाजार उन लोगों के लिए बेहतरीन जगह है, जो मोलभाव करने में माहिर हैं। अगर आप ढेर सारा सामान खरीदना चाहते हैं, तो यहां चीजों का दाम लगाकर आप कम पैसों में अच्छी खरीदारी कर सकते हैं। इस मार्केट में आपको जींस, टॉप, टी-शर्ट, सूट, वेस्टर्न, इंडियन सभी तरह के कपड़े थोक दाम में मिल जाएंगे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews