आगरा के 3 बाजारों में मिलेगा दिल्ली से भी सस्ता सामान, यहां जमकर करें खरीदारी

शॉपिंग करने का शौक हर किसी को होता है और बजट की शॉपिंग करना तो सभी को पसंद आती है। अगर आप भी खरीदी करने के शौकीन है तो हम आपको आगरा के तीन बाजारों के बारे में बताते हैं, जहां सब कुछ सस्ता मिलता है।
cheapest market

Cheapest Market: घूमने फिरने के शौकीनों को अक्सर नई-नई जगह एक्सप्लोर करना अच्छा लगता है। वह जहां भी जाते हैं, वहां के प्रमुख पर्यटक स्थलों और मुख्य स्थानों का दीदार करना नहीं भूलते। वैसे हम कहीं भी घूमने चले जाएं पर्यटक स्थलों के अलावा वहां के मार्केट को एक्सप्लोर जरूर करते हैं। किसी भी जगह की संस्कृति की झलक वैसे भी हमें वहां के बाजारों में देखने को मिलती है।

आगरा उत्तर प्रदेश का एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। आगरा का नाम सामने आती है सबसे पहले लोगों के दिमाग में ताजमहल आ जाता है। वैसे आगरा केवल ताजमहल के लिए ही प्रसिद्ध नहीं है बल्कि यहां पर कई ऐतिहासिक स्थान मौजूद हैं, जहां अक्सर पर्यटक आते रहते हैं। आपने आगरा के पर्यटक स्थलों के बारे में तो सुना होगा लेकिन आज हम आपके यहां के प्रमुख बाजारों के बारे में बताते हैं जहां आपको दिल्ली से भी सस्ता सामान मिलेगा।

आगरा के बाजार (Cheapest Market)

राजा की मंडी

इस मार्केट का नाम सुनने के बाद आपको ऐसा लगेगा कि आप किसी पौराणिक और ऐतिहासिक बाजार में जा रहे हैं। यह लोहा मंडी एरिया में मौजूद बाजार है। जिन लोगों को स्ट्रीट शॉपिंग करने का शौक है वह यहां से तरह-तरह का सामान खरीद सकते हैं। यहां कपड़े, फुटवियर, ज्वेलरी, बैग्स, घरेलू आइटम सब कुछ कम कीमत में मिल जाता है।

किनारी बाजार

आगरा के बाजारों में आपको जबरदस्त शिल्पकारी के नमूने देखने को मिलेंगे। किनारी बाजार यहां के सबसे सस्ते और बड़े थोक बाजारों में से एक है। यहां पर आपको बहुत ही कम कीमत में हैंडीक्राफ्ट और चमड़े के आइटम मिल जाएंगे। टेक्सटाइल, ग्लास वेयर और मार्बल जैसी चीजों की खरीदारी भी यहां से की जा सकती है।

सदर बाजार

जिस तरह से दिल्ली का सदर बाजार फेमस है इस तरह से आगरा का सदर बाजार भी बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर आपको एक से बढ़कर एक डिजाइनर कपड़ों की खरीदारी करने को मिल जाएगी। अगर आपको चमड़े का कोई सामान खरीदना है तो वह भी यहां पर मिल जाता है। मंगलवार को छोड़कर यह हफ्ते के बाद के दिन खुला रहता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews