दिल्ली के इन 4 बाजारों में मिलेंगे सबसे सस्ते ऊनी कपड़े, यहां बजट में करें ढेर सारी शॉपिंग

खरीदारी करने के लिए दिल्ली के बाजार सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैं। यहां कई सारे ऐसे मार्केट मौजूद हैं, जहां बहुत कम कीमत में एक से बढ़कर एक समान मिल जाते हैं। चलिए आज आपको ऐसे ही वूलन क्लॉथ मार्केट के बारे में बताते हैं।
woolen markets

Woolen Market: अपनी वॉर्डरोब में नया-नया कलेक्शन शामिल करना और ट्रेंड में चल रहे आउटफिट पहनना हर किसी को पसंद होता है। यही कारण है कि समय-समय पर सभी लोग शॉपिंग जरूर करते हैं। मौसम के हिसाब से फैशन बदलता रहता है और कोई ना कोई नया ट्रेंड मार्केट में जरूर आता है। इसके साथ चलने के लिए शॉपिंग करना बहुत जरूरी होता है।

शॉपिंग करने के शौकीन अक्सर नई नई चीजों की खरीदारी करते रहते हैं। हालांकि, इस मामले में सबका अपना बजट होता है। कोई कम कीमत में अच्छा सामानों की खरीदारी करना चाहता है तो किसी को ब्रांडेड सामान पसंद आता है। अगर आप भी बजट में खरीदारी करने के शौकीन है तो हम आपको दिल्ली के कुछ बाजारों के बारे में बताते हैं।

फिलहाल सर्दियों का मौसम चल रहा है और मार्केट में वूलन कपड़ों की बहार छाई हुई दिखाई दे रही है। स्वेटर, जैकेट, कार्डिगन, टोपा, मफलर, शॉल, स्कार्फ जैसे कई वूलन आइटम बाजार में मिल रहे हैं। चलिए दिल्ली के उन मार्केट के बारे में जान लेते हैं जहां आपको एक से बढ़कर एक वूलन क्लॉथ मिल जाएंगे।

दिल्ली के बाजार (Woolen Market)

तिलक नगर

अगर आप शानदार ऊनी कपड़े खरीदना चाहते हैं तो तिलक नगर मार्केट जा सकते हैं। यहां पर आपको एक से बढ़कर एक वूलन कलेक्शन देखने को मिल जाएगा। सबसे खास बात यह है कि यहां 100 रुपए से इन सारी चीजों की शुरुआत हो जाती है। आप बजट में ढेर सारी खरीददारी यहां से कर सकते हैं।

तिब्बती मार्केट

मजनू का टीला पर लगने वाला तिब्बती मार्केट अपने बुलंद कपड़ों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर एक से बढ़कर एक लेटेस्ट कलेक्शन बहुत ही कम कीमत में मिल जाता है। हफ्ते के किसी भी दिन आप यहां बजट में ट्रेंडी कलेक्शन की खरीदारी कर सकते हैं। सोमवार के दिन यह बाजार बंद रहता है।

कमला नगर

यह दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध बाजारों में से एक है। यहां आपको लेटेस्ट और ट्रेंडी कलेक्शन मिलेगा जो बहुत ही सस्ता होता है। कुछ जगह पर तो आप 1000 रुपए में चार स्वेटर भी खरीद सकेंगे।

लक्ष्मी नगर मार्केट

यह एक बहुत ही फेमस बाजार है जो दिल्ली के अलावा बाहर से आने वाले लोगों के बीच भी बहुत प्रसिद्ध है। यहां आपको सिर से लेकर पैर तक सारे वूलन आइटम्स बहुत ही कम कीमत में मिल जाएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews