सर्दियों में जरूर लें इन 5 भारतीय पकवानों का आनंद, लाजवाब स्वाद खुश कर देगा आपका दिल

सर्दियों का मौसम अपने साथ प्रकृति की सुंदरता और व्यंजनों का आनंद लेकर आता है। अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं तो ठंड के मौसम में आपको कुछ भारतीय पकवान जरूर खाना चाहिए।
winter dessert

Winter Dessert: सर्दियों का मौसम अपने साथ ढेर सारी ठंड और मौसम की बहार लेकर आता है। यह ऐसा समय होता है जब हर जगह प्रकृति के खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं। इस मौसम में पर्यटक स्थलों पर बड़ी संख्या में पर्यटकों की भीड़ भी देखने को मिलती है। यह समय ऐसा होता है जब बर्फीली जगह पर स्नोफॉल का आनंद लिया जा सकता है और साथ ही स्वादिष्ट व्यंजन भी खाए जा सकते हैं।

सर्दियों का मौसम प्रकृति की बहार और स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद एक साथ लेकर आता है। अगर आप भी मीठा खाने के शौकीन है तो सर्दियों के समय आप एक से बढ़कर एक व्यंजनों का आनंद उठा सकते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे पकवानों की जानकारी देते हैं। जो विशेष तौर पर ठंड के मौसम में तैयार होते हैं और इनका स्वाद लाजवाब होता है।

गाजर का हलवा (Winter Dessert)

गाजर का हलवा सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा बनाया जाता है। इसे किसी हुई गाजर, चीनी, दूध और घी से तैयार किया जाता है। इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमें इलायची और ड्राईफ्रूट डाले जाते हैं।

मूंग का हलवा

स्वाद के मामले में मूंग का हलवा भी बेहतरीन होता है। यह सर्दियों के मौसम में सबसे लोकप्रिय व्यंजन है। इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमें केसर पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट इस्तेमाल किए जाते हैं।

जलेबी

जलेबी तो भारतीयों के बीच वैसे भी एक बहुत प्रसिद्ध व्यंजन है। पोहे के साथ जलेबी खाना हो या फिर खमण फाफड़ा के साथ यह हमेशा लाजवाब ही लगती है। आप चाहे तो ठंड में चीनी की चाशनी में भीगी हुई कुरकुरी और सुनहरी जलेबी दूध और रबड़ी के साथ खा सकते हैं।

पिन्नी

इसे सर्दियों के लिए बेस्ट माना गया है क्योंकि यह शरीर को गर्म रखने का काम करती है। इसे आटा, घी और गुड़ से तैयार किया जाता है।

गुलाब जामुन

यह एक प्रसिद्ध भारतीय पकवान है जिसे त्योहार और खास मौके पर बनाया जाता है। अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं तो मुलायम और स्पंजी गुलाब जामुन का आनंद जरूर लें।

तिलगुल

यह एक प्रसिद्ध महाराष्ट्रीयन डिश है, जिसे गुड़ और तिल से बनाया जाता है। संक्रांति के मौके पर इसे खास तौर पर खाया जाता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews