नोएडा के इस सस्ते बाजार से कम कीमत में करें ढेर सारी शॉपिंग, यहां मिलेंगे स्टाइलिश कपड़े और ज्वेलरी

खरीदारी करने के शौकीन अक्सर ऐसी जगह की तलाश करते हैं, जहां उन्हें बजट में खरीदारी करने का मौका मिले। अगर आपकी शॉपिंग करने की शौकीन है तो नोएडा के संडे मार्केट से खरीदारी कर सकते हैं।
cheapest market

Cheapest Market: शॉपिंग करने का शौक हम सभी को होता है। सबसे ज्यादा लड़कियों को शॉपिंग करना पसंद आता है। उन्हें अपनी वॉर्डरोब में नया-नया कलेक्शन जोड़ना बहुत अच्छा लगता है। अब अच्छा लगेगा भी क्यों नहीं क्योंकि फैशन हर थोड़े दिन में बदलता है और ट्रेंड के साथ बने रहने के लिए फैशन को फॉलो करना बहुत जरूरी है।

शॉपिंग करने का सबका अपना-अपना अंदाज भी होता है। कोई ब्रांडेड चीजों की खरीदारी करता है तो कोई लोकल मार्केट से बजट वाली शॉपिंग करना चाहता है। अगर आप भी शॉपिंग करने की शौकीन है और बजट में खरीदारी करना पसंद करते हैं तो आज हम आपको नोएडा के एक मार्केट के बारे में बताते हैं। यहां हजार रुपए में ढेर सारी शॉपिंग कर सकते हैं।

सस्ते बाजार से करें शॉपिंग (Cheapest Market)

अगर आपको शॉपिंग करना पसंद है तो आप नोएडा 55 में लगने वाले संडे मार्केट से खरीदारी कर सकते हैं। यह बहुत ही प्रसिद्ध मार्केट है जहां आप वेस्टर्न से लेकर इंडियन सभी तरह के कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं। जो लोग अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाना चाहते हैं उनके लिए यह मार्केट बेस्ट है। जिन लोगों को बारगेनिंग करनी आती है वह यहां ढेर सारी शॉपिंग कर सकते हैं।

एक से बढ़कर एक वैरायटी के कपड़ों के अलावा इस मार्केट से खूबसूरत ज्वेलरी की खरीदारी भी की जा सकती है। अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए हम सभी ज्वेलरी जरूर पहनते हैं। यहां से आप अपने आउटफिट से मैच करती हुई ज्वेलरी खरीद सकते हैं। इससे आपका लुक और भी ज्यादा फैशनेबल नजर आएगा।

कहां है संडे मार्केट

दिल्ली के नोएडा के सेक्टर 55 में के मार्केट मौजूद है। यहां पहुंचने के लिए आपको आराम से रिक्शा मिल जाएंगे। 12/22 पहुंचने के बाद आप चाहे तो बस या पैदल भी यहां जा सकते हैं। पूरे बाजार में घूमने पर आपको अलग-अलग वैरायटी के कपड़े मिल जाएंगे। ये मार्केट शाम 5 बजे से शुरू होता है और रात 11 बजे तक खुला रहता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews