कुत्ते के कान की लंबाई ने बनाया World Record, देखर आप भी हो जाएंगे हैरान

कुत्ते के कान की लंबाई ने बनाया World Record, देखर आप भी हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। वैसे तो विश्व भर में अनोखे वर्ल्ड रिकॉर्ड दाखिल हैं, और इसी कतार में एक डॉग ने भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। जी हां, दरअसल एक कुत्ते के कान इतने लंबे हैं कि उसका नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of World Records) में शामिल हो गया है। इस कुत्ते के कान की लंबाई आम कुत्तों के मुकाबले काफी ज्यादा है। आपको बता दें कि इस अनोखे डॉग के कान (Dog’s ears) 13.38 इंच लंबे हैं।

ये भी पढ़ें- MP : केंद्र के समान 28% DA और Promotion की मांग पर अड़े कर्मचारी, अब लिया बड़ा निर्णय

खबरों के अनुसार, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के एक अधिकारी का कहना है कि इस 3 साल की डॉग लू (Lou) के कान की लंबाई आम जीवित कुत्तों में से सबसे ज्यादा है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस डॉग की एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें उसके लंबे कान देखे जा सकते हैं। वीडियो में ये कुत्ता अपनी मालकिन के साथ वॉक करता और खेलता नजर आ रहा है। इस कुत्ते की कान की लंबाई के वजह से ही उसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह दी गई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews