अजब-गजब: नशे में धुत्त मछुआरे ने मछली समझकर इस खतरनाक सांप को गले में लपेटा, फिर हुआ ये… देखें वीडियो

अजब-गजब: नशे में धुत्त मछुआरे ने मछली समझकर इस खतरनाक सांप को गले में लपेटा, फिर हुआ ये… देखें वीडियो

लाइफस्टाइल, डेस्क रिपोर्ट | अमूमन हमने सुना है कि सांप के काटने से इंसानों की मौत हो जाती है। पूरी दुनिया में एक-से-बढ़कर एक जहरीले सांप पाए जाते हैं। जिनके काटने से इंसानों में बचने की कोई उम्मीद नहीं रहती। इनके काटते ही शरीर नीला पड़ जाता है और उसके चंद मिनटों या घंटों में उस व्यक्ति की मौत हो जाती है, तो चलिए आज हम आपको एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं, जो आपको हैरत में डाल देगा। दरअसल, इन दिनों एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति नशे में धुत्त होकर अजगर सांप को गले में लपेट रखा, तो आइए देखें वीडियो और जानें क्या है पूरा मामला…

यह भी पढ़ें – कर्मचारी-पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर, विभाग ने जारी किया आदेश, जल्द होगा पेंशन-DR का भुगतान, खाते में बढ़ेगी राशि  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वीडियो में मछुआरा नशे की हालत में धुत्त है और मछली पकड़ने गया है। इस दौरान वो अजगर सांप को मछली समझकर पकड़ लिया। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि अजगर उस शख्स का गला ही पकड़ लेता है। उसके बाद उस आदमी के बेटे ने अपनी दोस्त के साथ मिलकर अपने पिता के गले से अजगर निकालता नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें – Post Office Scheme: खास है पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम, मात्र 417 रूपये के निवेश पर मिलेगा 1 करोड़ का रिटर्न, जानें यहाँ 

दरअसल, यह घटना झारखंड के गढ़वा स्थित कितासोती खुर्द गांव की है, जहां 55 साल का बिरजालाल भुइयां गांव के पास नहर में अपने बेटे के साथ मछली पकड़ने गया था। जब यह घटना हुई तभी लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। फिलहाल, वह आदमी हर तरह के खतरे से बाहर है। वहीं, यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

वैसे तो सांप को दुनिया के सबसे खतरनाक जीवों में गिना जाता है। जिसके काटने से इंसान के शरीर में विष फैल जाता है और लोगों की तत्काल मौत हो जाती है। साथ ही, शरीर नीला पड़ जाता है। सांप कई प्रजातियों के पाए जाते हैं। जिनमें से कुछ के काटने से ज्यादा असर नहीं होता उन्हें बचाया जा सकता है लेकिन जहरीले प्रवृत्ति वाले सांपों के काटने के बाद उनका बच पाना बहुत ज्यादा ही मुश्किल हो जाता है। इसलिए सांप को देखकर अपना रास्ता बदल लें क्योंकि आप उन्हें छेड़ेंगे तो वो आपको नुकसान पहुंचाएगें।

यह भी पढ़ें – कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, कमेटी गठित, मानदेय में 10000 रुपए तक की बढ़ोतरी, सेवा शर्त नियमावली होगी तैयार, मिलेगा अवकाश का लाभ 

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews