Keylang में करें हिमाचल की हसीन वादियों का दीदार, ट्रैकिंग और कैंपिंग का उठाएं लुत्फ

Keylang

Keylang Trip: गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और गर्मी ने अपने तेवर दिखाना भी शुरू कर दिए हैं। गर्मी शुरू होने के साथ छुट्टियों का दौर भी शुरू हो चुका है और चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने घूमने फिरने का प्लान बनाना शुरू कर दिया है। गर्मी के मौसम में जब भी ट्रिप की प्लानिंग की जाती है तो लोग ठंडी जगह पर जाना पसंद करते हैं।

भारत में अगर ठंडी जगह की बात की जाए तो उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का जिक्र सबसे पहले सामने आता है। यह दोनों ही जगह भारत की सबसे फेमस जगहों में से एक है। यहां पर घूमने फिरने के लिए इससे बढ़कर एक स्थान मौजूद है। अगर आप हिमाचल प्रदेश जाना चाहते हैं तो चलिए आज हम आपके यहां की एक शानदार जगह के बारे में बताते हैं।

करें Keylang की यात्रा

हिमाचल प्रदेश का केलांग बहुत ही खूबसूरत है। यहां के प्राकृतिक नजारे किसी का भी दिल आसानी से जीत सकते हैं। यहां डायरेक्ट कोई ट्रेन तो नहीं जाती है लेकिन बस या फिर प्राइवेट गाड़ी की सहायता से यहां पर पहुंचा जा सकता है। दिल्ली से यहां पहुंचने के लिए आसानी से बस मिल जाती है। सबसे खास बात यह है कि यहां तक पहुंचाने का किराया भी सिर्फ 800 रुपए लगता है।

यहां घूमें

अब जब आप केलांग पहुंच जाएंगे तो यहां की हसीन वादियों में आपको जन्नत का एहसास होने वाला है। यहां पर कहीं शानदार जगह मौजूद है जहां पर आप घूमने फिरने का आनंद ले सकते हैं। सूरज ताल, बरलाचा ला और शशूर मठ यह तीनों जगह यहां से थोड़ी दूरी पर पड़ती है। लेकिन बहुत ही शानदार है और आपके यहां जरूर घूमना चाहिए। इसके अलावा आप पिन वैली नेशनल पार्क, गंधोला मठ, दारचा और तायुल मठ जैसी जगहों पर भी घूम सकते हैं।

ट्रैकिंग का आनंद

थोड़ा घूमने फिरने के बाद अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं। तो यहां पर ट्रैकिंग और कैंपिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। जब आप ट्रैकिंग करेंगे तो आपको हिमालय के अद्भुत दृश्य देखने को मिलेंगे जो आपका दिल जीत सकते हैं। जो लोग प्रकृति प्रेमी हैं वह यहां बर्ड वाचिंग का लुक भी उठा सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews